गम्हरिया में धूमधाम से मनाया गया श्री श्री सार्वजनिक लक्ष्मी पूजनोत्सव राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। बड़ा गम्हरिया के ऊपरपाड़ा में श्री श्री सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा कमेटी की ओर से लक्ष्मी पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखकर रात्रि में पारंपरिक विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और धन-वैभव की कामना की। पूजनोत्सव में आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूजा और आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। रात्रि में भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम के…
Author: dhiraj Kumar
भुआ जंगल और पार्वतीपुर में अवैध शराब पर छापेमारी, 90 लीटर शराब बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी की देखरेख में उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को आरआईटी थाना क्षेत्र के भुआ जंगल और पार्वतीपुर नदी तटवर्ती इलाके में अवैध शराब निर्माण और भंडारण के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 90 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई, जबकि लगभग 500 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया। छापेमारी की भनक लगते ही अड्डा संचालक मौके से फरार हो गए। उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की…
इलाज के बाद घर नहीं लौटी महिला, परिजनों ने लगाई गुहार भाभी के लापता होने की सूचना थाना में दर्ज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मुसाबनी थाना क्षेत्र के निवासी अभिनाश कुमार सिंह ने अपनी भाभी शीतल देवी (उम्र 33 वर्ष) के लापता होने की शिकायत मुसाबनी थाना में दर्ज कराई है। अभिनाश कुमार सिंह के अनुसार, 21 सितंबर 2025 की शाम करीब 6 बजे शीतल देवी एमजीएम अस्पताल से इलाज कराने के बाद घर लौट रही थीं, लेकिन अब तक नहीं पहुंची हैं। परिजनों का कहना है कि उसी शाम उनकी अंतिम बार मोबाइल पर बात हुई थी, जिसके…
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के आवासीय कार्यालय में परविंदर सिंह का जोरदार स्वागत, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी से किया अभिनंदन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह का जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कदमा स्थित आवासीय कार्यालय में भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी की गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह को फूलों का गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। परविंदर सिंह ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। बन्ना गुप्ता ने कहा…
गोलमुरी जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच की भव्य काली पूजा का भूमि पूजन संपन्न, 3 लाख की लागत से बनेगा आकर्षक पंडाल राष्ट्र संवाद संवाददाता गोलमुरी जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच द्वारा आयोजित भव्य काली पूजा पंडाल का मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। पूजा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की गई। भूमि पूजन के पश्चात पंडाल निर्माण कार्य आज से कुशल कामगारों द्वारा प्रारंभ होगा। इस वर्ष का पंडाल लगभग 3 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक (सेवानिवृत्त डीएसपी) कमल…
पत्रकार सुशील अग्रवाल के शिकायत पर डीजीपी ने दिया जांच का आदेश डीजीपी अनुराग गुप्ता ने झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन द्वारा सौंपे गए पत्र के आलोक में डीआईजी कोल्हान को सुशील अग्रवाल के आवेदन की स्वयं जांच करने का दिया निर्देश ब्लैक मेलिंग करने वाले न्यूज पोर्टलों को चिन्हित कर JJA ने कार्रवाई की मांग की। राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची: झारखण्ड में किसी निर्दोष पर नहीं होगी कार्रवाई, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं पत्रकार, झारखण्ड में कैसी बेकसूर पत्रकार पर नहीं होगी कार्रवाई, उपरोक्त बातें झारखण्ड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आग झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन के प्रतिनिधि मंडल से…
बिहार चुनाव 2025 : चुनावी बिगुल बजते ही सियासी सरगर्मी शुरु। उप ब्यूरो राष्ट्र संवाद तेघड़ा/ बेगूसराय बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। अब पूरे राज्य में पक्ष और विपक्ष दोनों की सियासत सरगर्मियां तेज हो गई है। इस बार सत्ता की जंग में जातीय समीकरण, विकास के वादे, बेरोजगारी, पलायन, महंगाई और कानून-व्यवस्था , एस आई आर में गड़बड़ी , नगद तोहफों की बारिश जैसे मुद्दे बिहार के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । इस बार बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक तेघड़ा विधानसभा सीट…
86 नहीं अब 144 बस्तियों को मालिकाना हक देने की कवायद फिर शुरू : आशुतोष राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। वरीय जदयू नेता आशुतोष राय ने कहा है कि शहर की 86 बस्तियों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006-07 में तत्कालीन विधायक सरयू राय इस मुद्दे पर विधानसभा में विधेयक लेकर आए थे, लेकिन उस समय किसी ने उनका साथ नहीं दिया। अब वही मुद्दा दोबारा उठाया जा रहा है, हालांकि आज बस्तियों की संख्या 86 से बढ़कर 144 से अधिक हो चुकी है। राय ने…
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवा निवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महामंत्री आर.के. सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उन्हें स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने दिया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आर.के. सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे। सम्मानित सेवानिवृत्त कर्मियों में शामिल थे —…
जब चीफ जस्टिस सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का हाल क्या होगा : सुधीर कुमार पप्पू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समाजवादी चिंतक एवं वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने सुप्रीम कोर्ट के कक्ष संख्या एक में चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति बी. आर. गवई पर जूता फेंकने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि जब इस देश में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी की स्थिति की सहज कल्पना की जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जलपाईगुड़ी के भाजपा सांसद पर हुए हमले पर प्रधानमंत्री ने ट्विटर…
