Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जब चीफ जस्टिस सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का हाल क्या होगा : सुधीर कुमार पप्पू
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जब चीफ जस्टिस सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का हाल क्या होगा : सुधीर कुमार पप्पू

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जब चीफ जस्टिस सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का हाल क्या होगा : सुधीर कुमार पप्पू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। समाजवादी चिंतक एवं वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने सुप्रीम कोर्ट के कक्ष संख्या एक में चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति बी. आर. गवई पर जूता फेंकने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि जब इस देश में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी की स्थिति की सहज कल्पना की जा सकती है।

     

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जलपाईगुड़ी के भाजपा सांसद पर हुए हमले पर प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर त्वरित टिप्पणी की थी, परंतु चीफ जस्टिस के मामले में ऐसी कोई प्रतिक्रिया दिखाई नहीं दी।

     

    समाजवादी चिंतक अधिवक्ता के अनुसार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने हमलावर अधिवक्ता राकेश किशोर को निलंबित करने का साहसिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उस अधिवक्ता का लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर दिया जाना चाहिए।

     

    इसके साथ ही सुधीर कुमार पप्पू ने सवाल उठाया कि यदि यह घटना किसी द्विज (उच्चवर्णीय) चीफ जस्टिस के साथ हुई होती, तो क्या कोई वकील ऐसी हिमाकत कर सकता था?

     

    सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि भले ही चीफ जस्टिस ने आरोपी को माफ कर दिया है, परंतु दिल्ली पुलिस एवं गृह मंत्री को इस मामले में संज्ञान लेकर आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

     

    उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि उन ट्विटर (एक्स) एवं अन्य सोशल मीडिया अकाउंट धारकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, जो हमलावर अधिवक्ता राकेश किशोर की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा कर रहे हैं। ये वही अकाउंट धारक हैं, जो पिछले कई वर्षों से समाज को धर्म, जाति और भाषा के आधार पर विभाजित करने का घृणित कार्य कर रहे हैं।

     

    सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि यदि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री वास्तव में इस घटना से दुखी हैं, तो उन्हें इन सोशल मीडिया अकाउंट धारकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए — अन्यथा यह सीधा संकेत जाएगा कि किसी के इशारे पर उक्त वकील ने ऐसी हिमाकत की है। यदि ऐसा हुआ, तो भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में भी देखने को मिल सकती है।

    जब चीफ जस्टिस सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का हाल क्या होगा : सुधीर कुमार पप्पू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमरप्रीत सिंह काले ने की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शाहिद अख्तर से मुलाक़ात
    Next Article टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवा निवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

    Related Posts

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    July 18, 2026

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    July 18, 2026

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.