Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार चुनाव 2025 : चुनावी बिगुल बजते ही सियासी सरगर्मी शुरु।
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय राजनीति राष्ट्रीय

    बिहार चुनाव 2025 : चुनावी बिगुल बजते ही सियासी सरगर्मी शुरु।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 7, 2025Updated:October 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार चुनाव 2025 : चुनावी बिगुल बजते ही सियासी सरगर्मी शुरु।

    उप ब्यूरो राष्ट्र संवाद
    तेघड़ा/ बेगूसराय बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। अब पूरे राज्य में पक्ष और विपक्ष दोनों की सियासत सरगर्मियां तेज हो गई है। इस बार सत्ता की जंग में जातीय समीकरण, विकास के वादे, बेरोजगारी, पलायन, महंगाई और कानून-व्यवस्था , एस आई आर में गड़बड़ी , नगद तोहफों की बारिश जैसे मुद्दे बिहार के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । इस बार बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक तेघड़ा विधानसभा सीट है । यहां चुनाव पहले चरण में 6 नवंबर को होगी और 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। तेघड़ा सीट पर इस बार मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( राजग), राजद की अगुवाई वाले विपक्षी महागठबंधन एवं जन सुराज के बीच माना जा रहा है। 2020 के विधानसभा चुनाव में तेघड़ा से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी राम रतन सिंह ने 84620 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था। उन्होंने बड़ी अंतर से जदयू प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार महतो को हराया था। वीरेंद्र कुमार के हिस्से 37125 वोट आए।

    इस सीट का इतिहास खुद में अनोखा है।
    यह विधानसभा में अब तक कुल 6 बार चुनाव तेघड़ा के नाम से और नौ बार बरौनी के नाम से हुए। नाम बदले क्षेत्र सीमाएं बदली लेकिन एक चीज जो नहीं बदली वह थी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी( CPI) का दबदबा। यह क्षेत्र भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के गिने चुने मजबूत गढ़ में से एक बना रहा। बरौनी के रूप में हुए सभी नौ चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जीत दर्ज की। अक्टूबर 2005 का चुनाव की लगातार 10 वीं जीत लेकर आया। जबकि इससे पहले 1952 और 1957 में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। 2008 में परिसीमन के बाद फिर से तेघड़ा नाम आया और क्षेत्रीय बदलाव हुए। 2010 में भाजपा ने यह सीट जीत ली और 2015 में राजद ने। लेकिन 2020 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को फिर से संजीवनी मिली उन्होंने जदयू उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराकर 11वीं बार जीत दर्ज की।
    *जातीय समीकरण का गणित*
    तेघड़ा में जातीय समीकरण भी दिलचस्प है। यहां मुस्लिम और ओबीसी वोटरों का दबदबा है। जबकि भूमिहार और पासवान समुदाय निर्णायक भूमिका में रहते हें। कुल 299585 वोटरों में पुरुषों की संख्या 157920 और महिलाओं की संख्या 141656 है। दिलचस्प होगा कि 2025 के के इस चुनावी महासमर में कौन अपनी रणनीति के दम पर बाजी मारता है।

    बिहार चुनाव 2025 : चुनावी बिगुल बजते ही सियासी सरगर्मी शुरु।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article86 नहीं अब 144 बस्तियों को मालिकाना हक देने की कवायद फिर शुरू : आशुतोष राय
    Next Article ग्रामीण कल्याण अस्पताल कुंजबोना में जेम पोर्टल से खरीदे उपकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.