Author: dhiraj Kumar

भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो के कोल्हान सोशल विंग हेड बने बाबूलाल नाग, लीगल सेल प्रभारी अजीत कुमार सिंह नियुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो (ACIB), जो नीति आयोग, भारत सरकार के अंतर्गत पंजीकृत संस्था है, ने कोल्हान प्रमंडल सोशल विंग के हेड के रूप में बाबूलाल नाग (एनरोलमेंट क्रमांक ACIB-615) और लीगल सेल प्रभारी के रूप में अजीत कुमार सिंह (एनरोलमेंट क्रमांक ACIB-669) की नियुक्ति की है। दोनों पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर संस्था हित में कार्य करने का संकल्प लिया। संस्था का उद्देश्य भ्रष्टाचार उन्मूलन, वंचितों की सहायता, तथा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर…

Read More

घाटशिला उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला समन्वय पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा/पूर्वी सिंहभूम : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में अंतर्राज्यीय और अंतरजिला प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक यूसीआईएल भवन, जादूगोड़ा में आयोजित हुई। बैठक में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त, एसएसपी, एसपी, रूरल एसपी, रेल एसपी के साथ-साथ सीमावर्ती पश्चिम बंगाल और ओडिशा के जिलाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में विधि-व्यवस्था और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए: अंतर्राज्यीय सीमाओं पर चौकसी, वाहन जांच और संयुक्त पेट्रोलिंग बढ़ाना।…

Read More

नारी शक्ति ने 60 महिलाओं को किया सम्मानित, विजया मिलन समारोह आयोजित बिस्टुपुर चैम्बर भवन में हुआ आयोजन; चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जमशेदपुर की सामाजिक संस्था नारी शक्ति के तत्वावधान में बिस्टुपुर स्थित चैम्बर भवन में विजया मिलन समारोह सह महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर नारी शक्ति की अध्यक्ष अपर्णा गुहा की अध्यक्षता में समाज हित के क्षेत्र में कार्य करने वाली 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स…

Read More

नागाडीह हत्याकांड—5 अभियुक्तों को हुई आजीवन कारावास की सजा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर.:18 मई 2017 को बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नागाडीह में हुए हत्याकांड में जमशेदपुर कोर्ट ने 5 अभियुक्तों को बुधवार को धारा 302के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई. पांच अभियुक्तों के नाम हैं–राजाराम हांसदा, गोपाल हांसदा, रेंगो पूर्ति, तारा मंडल और सुनील सरदार. एडीजे वन विमलेश कुमार सहाय की अदालत ने यह फैसला दिया. अदालत सितंबर में ही अभियुक्तों को दोषी करार दे चुकी थी. आज सजा के बिंदु पर बहस हुई, जिसमें सुशील कुमार जायसवाल ने बहस करते हुए उदाहरणों के साथ इसे रेअरेस्ट…

Read More

पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने परविंदर सिंह को सौंपा कार्यभार, तिलक पुस्तकालय में हुआ भव्य कार्यक्रम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : तिलक पुस्तकालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, नट्टू झा, विजय खां, अजय सिंह, प्रिंस सिंह, विजय यादव, अखिलेश यादव, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू, कांग्रेस सहकारिता विभाग के अध्यक्ष चिन्ना राव, ज्योति मिश्रा,…

Read More

खारंगझार के मोबाइल दुकानदार रॉनी की रहस्यमय मौत, छोटाबांकी डैम के पास मिला शव — जेब से सल्फास बरामद, व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा “अलविदा” राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटाबांकी डैम के पास बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब खारंगझार के मशहूर मोबाइल दुकानदार रॉनी का शव मैदान में पड़ा मिला। शव के पास उसकी स्कूटी भी खड़ी थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से सल्फास की गोली बरामद की गई है, जिससे प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की…

Read More

पर्यवेक्षक की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने पर कांग्रेस नेता बबलू झा ने दी आत्मदाह की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गांधी घाट, मानगो पुल के पास शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर “संगठन सृजन अभियान” की प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने आरोप लगाया कि केंद्रीय पर्यवेक्षक की रिपोर्ट और रायशुमारी को पूरी तरह नजरअंदाज कर विधायकों व मंत्रियों की सिफारिश पर ऐसे व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाया गया, जो सूची में शामिल ही…

Read More

दो-दो बार होगा पानी का छिड़काव, जीपीएस लोकेशन के साथ कंपनी डालेगी फोटो विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधियों को कंपनी का आश्वासन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर उनके जनसुविधा प्रतिनिधियों ने बुधवार को एनएच 33 पर काम कर रही कंपनी एचबी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के पारडीह काली मंदिर स्थित कार्यालय पर लायजनिंग अफसर इकबाल मोहम्मद से मुलाकात की। सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधियों एवं अन्य पदधारियों ने इकबाल मोहम्मद से कहा कि आप जो निर्माण कार्य करवा रहे हैं, उससे धूल बहुत उड़ रही है। पारडीह चौक से बालीगुमा तक चलना…

Read More

रोहतास में सांसद कालीचरण सिंह ने किया विधानसभा पदाधिकारियों के साथ परिचय कार्यक्रम राष्ट्र संवाद संवाददाता रोहतास। चतरा सांसद कालीचरण सिंह आज रोहतास जिला स्थित भाजपा कार्यालय में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान चेनारी और सासाराम करहगर विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी, विधानसभा संयोजक, विधानसभा विस्तारक, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांसद कालीचरण सिंह ने सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर बूथ और गांव में पार्टी की ताकत…

Read More

मुख्यमंत्री जी! बेरमो में कोयले का अवैध व्यापार जबरदस्त तरीके से चल रहा है सरयू राय ने लिखी सीएम हेमंत सोरेन को चिट्ठी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और विधानसभा की विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति के चेयरमैन सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में अवैध खनन, कोयला चोरी आदि के संबंध में जानकारी दी है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सरयू राय ने कहा है कि बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के कतिपय जागरूक नागरिक विगत कुछ दिनों से उनके पास उपर्युक्त विषय में ठोस…

Read More