Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारी शक्ति ने 60 महिलाओं को किया सम्मानित, विजया मिलन समारोह आयोजित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नारी शक्ति ने 60 महिलाओं को किया सम्मानित, विजया मिलन समारोह आयोजित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारी शक्ति ने 60 महिलाओं को किया सम्मानित, विजया मिलन समारोह आयोजित

     

    बिस्टुपुर चैम्बर भवन में हुआ आयोजन; चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: जमशेदपुर की सामाजिक संस्था नारी शक्ति के तत्वावधान में बिस्टुपुर स्थित चैम्बर भवन में विजया मिलन समारोह सह महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर नारी शक्ति की अध्यक्ष अपर्णा गुहा की अध्यक्षता में समाज हित के क्षेत्र में कार्य करने वाली 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, बंग बंधु के महासचिव उत्तम गुहा, परशुडीह थाना प्रभारी अभिनाश कुमार, समाजसेवी पूरबी घोष, शुभंकर चटर्जी, विजय खां, उत्थान मुखर्जी, प्रिंस सिंह, अशोक दत्ता, अजय मंडल और नारी शक्ति की अध्यक्ष अपर्णा गुहा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर नारी शक्ति की अध्यक्ष अपर्णा गुहा ने कहा कि हर वर्ष इस समारोह का आयोजन महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि ये वे महिलाएं हैं जो घरेलू होने के बावजूद किसी न किसी माध्यम से समाज के बीच रहकर समाज हित के कार्यों को संपन्न करती हैं। नारी शक्ति ऐसी महिलाओं को एक मंच पर लाकर उन्हें सम्मानित करने का कार्य कर रही है।

    कार्यक्रम की शुरुआत में भवानी दयानी गीत पर देवांजलि रायचौधरी ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा, अन्वेषा बरूआ, रत्ना पात्र और अनुशिखा दे ने भी एकल नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद, समाज हित में सक्रिय 60 महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    नारी शक्ति ने 60 महिलाओं को किया सम्मानित विजया मिलन समारोह आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दी सख्त चेतावनी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
    Next Article घाटशिला उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला समन्वय पर जोर

    Related Posts

    योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : अमरप्रीत सिंह काले

    June 21, 2026

    योग दिवस और फादर्स डे पर सजा काव्य मंच, कविताओं से गूंजा पेंशनर समाज कार्यालय

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जी टाउन मैदान में हुआ भव्य योगाभ्यास

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : अमरप्रीत सिंह काले

    योग दिवस और फादर्स डे पर सजा काव्य मंच, कविताओं से गूंजा पेंशनर समाज कार्यालय

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जी टाउन मैदान में हुआ भव्य योगाभ्यास

    लायंस क्लब भारत ने योग शिविर लगाकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    विश्व योग दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास

    पेट्रोल में पानी की मिलावट के आरोप पर दूसरे दिन भी हंगामा, मुआवजे की मांग पर अड़े वाहन मालिक

    नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

    सिदो-कान्हू हूल दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य स्तरीय बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन

    भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग अभ्यास शिविर का आयोजन

    हाथी समस्या पर केवल बैठक नहीं, प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता : चुनु माहाली

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.