Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जबलपुर : गोरखपुर में एक ही परिवार के चार लोगों को चाकुओं से गोदा, युवती के सीने में घोंपा चाकू, हालत गंभीर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    जबलपुर : गोरखपुर में एक ही परिवार के चार लोगों को चाकुओं से गोदा, युवती के सीने में घोंपा चाकू, हालत गंभीर

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में गाली-गलौज करने से रोकना एक परिवार को भारी पड़ गया. इंदिरा नगर गुप्तेश्वर में सोमवार रात क्षेत्र के तीन बदमाशों ने एक परिवार पर चाकुओं से हमला कर दिया. वारदात में पिता, बेटी और दो बेटे घायल हो गए. युवती के सीने में चाकू लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने प्राणघातक हमले का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

    घर के बाहर खड़े होकर एक-दूसरे को दे रहे थे गाली

    जानकारी के मुताबिक सोमवार रात कृष राय, मनीष राय और अक्षय रजक तेज आवाज में एक-दूसरे को गाली दे रहे थे. काफी देर तक गाली-गलौज जारी रहने पर बनारसी लाल गुप्ता घर से बाहर आए. उन्होंने युवकों को समझाते हुए गाली देने से मना किया और घर जाने के लिए कहा. आरोप है कि उनकी बात से नाराज तीनों युवकों ने बनारसी लाल के साथ मारपीट शुरू कर दी.

    बचाने पहुंचे बेटी और बेटों पर भी चाकू से हमला

    पिता के साथ मारपीट होते देख उनकी बेटी काजल और बेटे मोहित व मनीष मौके पर पहुंचे. आरोप है कि तीनों हमलावरों ने परिवार के सदस्यों पर चाकुओं से हमला कर दिया. बनारसी लाल के पेट में चाकू लगा, जबकि उनकी बेटी काजल के सीने पर वार किया गया. मोहित के पैर और मनीष के हाथ में चाकू से चोट आई.

    पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया, बेटी की हालत गंभीर

    वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले. पड़ोसियों की मदद से घायलों को देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, काजल के सीने में चाकू लगने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. बनारसी लाल को भी गंभीर चोट आई है.

    तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस

    गोरखपुर थाना पुलिस ने कृष राय, मनीष राय और अक्षय रजक के खिलाफ प्राणघातक हमले का मामला दर्ज किया है. एएसपी पल्लवी शुक्ला के मुताबिक, आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामूली कहासुनी के बाद एक परिवार पर हुए इस हमले से इलाके में सनसनी फैल गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी : बहराइच मेले में बड़ा हादसा, जलपरी शो का टैंक फटा, 4 बच्चों समेत 15 घायल, सिर-चेहरे में कांच घुसे
    Next Article SIR के बाद पांच राज्यों में 2.29 करोड़ मतदाता घटे, यूपी में सबसे ज्यादा 2.04 करोड़ नाम कम

    Related Posts

    अब ऐप खोलने की जरूरत होगी कम, AI एजेंट खुद करेंगे आपके रोजमर्रा के काम

    November 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट- दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को जलेंगे ग्रीन पटाखे, 9 से फिर प्रतिबंध

    November 3, 2026

    भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात: मां, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद ट्रेन से कटकर दी जान

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अब ऐप खोलने की जरूरत होगी कम, AI एजेंट खुद करेंगे आपके रोजमर्रा के काम

    सुप्रीम कोर्ट- दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को जलेंगे ग्रीन पटाखे, 9 से फिर प्रतिबंध

    भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात: मां, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद ट्रेन से कटकर दी जान

    यूपी : निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर का लिंटर गिरने से मची चीख-पुकार, मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका

    SIR के बाद पांच राज्यों में 2.29 करोड़ मतदाता घटे, यूपी में सबसे ज्यादा 2.04 करोड़ नाम कम

    जबलपुर : गोरखपुर में एक ही परिवार के चार लोगों को चाकुओं से गोदा, युवती के सीने में घोंपा चाकू, हालत गंभीर

    यूपी : बहराइच मेले में बड़ा हादसा, जलपरी शो का टैंक फटा, 4 बच्चों समेत 15 घायल, सिर-चेहरे में कांच घुसे

    सुप्रीम कोर्ट का आदेश : पत्नी को बेवकूफ-बेकार कहना क्रूरता नहीं, पति के खिलाफ एफआईआर रद्द

    Coronavirus disease 2019

    आदित्यपुर में सनसनीखेज गोलीकांड, 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.