Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » SIR के बाद पांच राज्यों में 2.29 करोड़ मतदाता घटे, यूपी में सबसे ज्यादा 2.04 करोड़ नाम कम
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    SIR के बाद पांच राज्यों में 2.29 करोड़ मतदाता घटे, यूपी में सबसे ज्यादा 2.04 करोड़ नाम कम

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाताओं की संख्या में करीब 2.29 करोड़ की कमी आई है. इन पांच राज्यों में पुनरीक्षण से पहले लगभग 18.71 करोड़ मतदाता थे, जबकि अंतिम मतदाता सूची में यह संख्या घटकर 16.43 करोड़ रह गई है. इस तरह कुल मतदाताओं में करीब 12.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इन पांचों राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

    चुनाव आयोग और राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मतदाताओं की संख्या में सबसे ज्यादा कमी उत्तर प्रदेश में आई है. पांचों राज्यों में हुई कुल गिरावट का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा अकेले यूपी का है. यहां SIR से पहले 15.44 करोड़ मतदाता थे. पुनरीक्षण के बाद जारी ड्राफ्ट सूची में यह संख्या घटकर 12.56 करोड़ रह गई थी. दावे और आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13.40 करोड़ हो गई.

    उत्तर प्रदेश में 2.04 करोड़ मतदाता कम

    उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची के अनुसार करीब 2.04 करोड़ मतदाता कम हुए हैं. यह पुनरीक्षण से पहले दर्ज कुल मतदाताओं का लगभग 13.24 प्रतिशत है. ड्राफ्ट सूची से करीब 2.89 करोड़ नाम हटाए गए थे, जिनमें से लगभग 84 लाख नाम दोबारा जोड़ दिए गए.

    पंजाब में 14 लाख मतदाताओं की कमी

    पंजाब में SIR के बाद मतदाताओं की संख्या 2.15 करोड़ से घटकर ड्राफ्ट सूची में 1.94 करोड़ रह गई थी. अंतिम सूची में यह संख्या बढ़कर 2.01 करोड़ हो गई. इसके बावजूद राज्य में करीब 14 लाख यानी 6.34 प्रतिशत मतदाता कम हुए हैं. ड्राफ्ट सूची से हटाए गए लगभग 21 लाख नामों में से करीब 7 लाख नाम दोबारा शामिल किए गए.

    उत्तराखंड में करीब 8 लाख मतदाता घटे

    उत्तराखंड में पुनरीक्षण से पहले करीब 80 लाख मतदाता थे. ड्राफ्ट सूची में यह संख्या घटकर 71 लाख रह गई, जबकि अंतिम सूची में बढ़कर 72 लाख हो गई. इस तरह राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या में करीब 8 लाख यानी 10.07 प्रतिशत की कमी आई. हटाए गए नामों में से लगभग 25 हजार नाम ही दोबारा जोड़े जा सके.

    मणिपुर में 6.33 प्रतिशत की गिरावट

    मणिपुर में SIR से पहले करीब 20.9 लाख मतदाता थे. ड्राफ्ट सूची में यह संख्या घटकर 19.3 लाख रह गई और अंतिम सूची में बढ़कर 19.6 लाख हो गई. इस तरह राज्य में मतदाताओं की संख्या में करीब 6.33 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई. ड्राफ्ट सूची से हटाए गए नामों में से करीब 17 प्रतिशत दोबारा जोड़े गए.

    गोवा में 1.3 लाख मतदाता कम

    गोवा में SIR से पहले 11.85 लाख मतदाता दर्ज थे. ड्राफ्ट सूची में यह संख्या घटकर 10.85 लाख रह गई, जबकि अंतिम सूची में और कम होकर 10.58 लाख पर पहुंच गई. इस तरह राज्य में करीब 1.27 लाख यानी 10.76 प्रतिशत मतदाता कम हुए. पांचों राज्यों में गोवा एकमात्र ऐसा राज्य रहा, जहां अंतिम मतदाता सूची में ड्राफ्ट सूची के मुकाबले भी नामों की संख्या घट गई.

    17 राज्यों में SIR कराने का आदेश

    चुनाव आयोग ने हाल ही में देश के 17 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का आदेश दिया था. आयोग के अनुसार, इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना और पात्र मतदाताओं को उसमें शामिल होने का अवसर देना है. इसके तहत उन युवाओं को भी मतदाता के रूप में पंजीकरण का मौका मिलेगा, जो निर्धारित अर्हता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे.

    मार्च से मई 2027 के बीच खत्म होगा विधानसभाओं का कार्यकाल

    उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 को समाप्त होगा. वहीं, 60 सदस्यीय मणिपुर, 40 सदस्यीय गोवा, 117 सदस्यीय पंजाब और 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2027 में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त होगा.

    जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के प्रावधानों के तहत चुनाव आयोग विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से छह महीने पहले तक चुनाव करा सकता है. ऐसे में इन राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण महत्वपूर्ण प्रक्रिया माना जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजबलपुर : गोरखपुर में एक ही परिवार के चार लोगों को चाकुओं से गोदा, युवती के सीने में घोंपा चाकू, हालत गंभीर
    Next Article यूपी : निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर का लिंटर गिरने से मची चीख-पुकार, मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका

    Related Posts

    अब ऐप खोलने की जरूरत होगी कम, AI एजेंट खुद करेंगे आपके रोजमर्रा के काम

    November 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट- दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को जलेंगे ग्रीन पटाखे, 9 से फिर प्रतिबंध

    November 3, 2026

    भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात: मां, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद ट्रेन से कटकर दी जान

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अब ऐप खोलने की जरूरत होगी कम, AI एजेंट खुद करेंगे आपके रोजमर्रा के काम

    सुप्रीम कोर्ट- दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को जलेंगे ग्रीन पटाखे, 9 से फिर प्रतिबंध

    भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात: मां, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद ट्रेन से कटकर दी जान

    यूपी : निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर का लिंटर गिरने से मची चीख-पुकार, मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका

    SIR के बाद पांच राज्यों में 2.29 करोड़ मतदाता घटे, यूपी में सबसे ज्यादा 2.04 करोड़ नाम कम

    जबलपुर : गोरखपुर में एक ही परिवार के चार लोगों को चाकुओं से गोदा, युवती के सीने में घोंपा चाकू, हालत गंभीर

    यूपी : बहराइच मेले में बड़ा हादसा, जलपरी शो का टैंक फटा, 4 बच्चों समेत 15 घायल, सिर-चेहरे में कांच घुसे

    सुप्रीम कोर्ट का आदेश : पत्नी को बेवकूफ-बेकार कहना क्रूरता नहीं, पति के खिलाफ एफआईआर रद्द

    Coronavirus disease 2019

    आदित्यपुर में सनसनीखेज गोलीकांड, 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.