Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने परविंदर सिंह को सौंपा कार्यभार, तिलक पुस्तकालय में हुआ भव्य कार्यक्रम
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने परविंदर सिंह को सौंपा कार्यभार, तिलक पुस्तकालय में हुआ भव्य कार्यक्रम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने परविंदर सिंह को सौंपा कार्यभार, तिलक पुस्तकालय में हुआ भव्य कार्यक्रम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : तिलक पुस्तकालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

     

    इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, नट्टू झा, विजय खां, अजय सिंह, प्रिंस सिंह, विजय यादव, अखिलेश यादव, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू, कांग्रेस सहकारिता विभाग के अध्यक्ष चिन्ना राव, ज्योति मिश्रा, परितोष सिंह, रजनीश सिंह, ओबीसी सेल महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा समेत कई गणमान्य नेता मौजूद थे।

     

    पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नवनियुक्त अध्यक्ष परविंदर सिंह को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया। वहीं परविंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वे सबको साथ लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।

     

    इसके बाद परविंदर सिंह के आवासीय कार्यालय साकची आमबगान और बिष्टुपुर में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की। इस दौरान नए अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया, वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष को भी उनके कार्यकाल की उपलब्धियों पर शाल और बुके देकर सम्मानित किया गया।

     

    कार्यक्रम को सफल बनाने में साकची प्रखंड अध्यक्ष धर्म राव, बिरसानगर प्रखंड अध्यक्ष संजय घोष, गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष अतुल गुप्ता, गुरदीप सिंह, राजकिशोर सिंह, रणजीत सिंह, विश्वजीत जेना, अमित दोसज, सोनू तिवारी, पवन तिवारी, निलेश कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका रही।

    तिलक पुस्तकालय में हुआ भव्य कार्यक्रम पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने परविंदर सिंह को सौंपा कार्यभार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखारंगझार के मोबाइल दुकानदार रॉनी की रहस्यमय मौत, छोटाबांकी डैम के पास मिला शव — जेब से सल्फास बरामद, व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा “अलविदा”
    Next Article नागाडीह हत्याकांड—5 अभियुक्तों को हुई आजीवन कारावास की सजा

    Related Posts

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    May 6, 2026

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    May 6, 2026

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा इकाई की बैठक संपन्न, 1 जून को मनाया जाएगा स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया का शहादत दिवस

    संपत्ति के लिए पिता की पिटाई करने वालों पर मुकदमा दर्ज 

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.