टीएमएसटी व अप्रेंटिसशिप उत्तीर्ण 148 प्रशिक्षुओं का टाटा मोटर्स में ही होगा नियोजन, यूनियन ने किया स्पष्ट राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में टीएमएसटी तथा अप्रेंटिसशिप के उपरांत जिन 148 प्रशिक्षुओं को विगत दिनों डिप्लोमा के लिए सूचीबद्ध किया गया था उस मामले में उत्पन्न भ्रांतियों को दूर कर लिया गया है । यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का प्लांट हेड सुनील तिवारी के साथ इस मुद्दे पर वार्ता हुई। वार्ता के उपरांत यूनियन कार्यालय में सभी यूनियन पदाधिकारियों के संग अध्यक्ष व महामंत्री बैठक कर सारी वस्तु स्थिति को स्पष्ट किये। महामंत्री…
Author: dhiraj Kumar
टाटा स्टील ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण में दिया अहम योगदान, 8,500 टन उच्च-शक्ति स्टील की आपूर्ति राष्ट्र संवाद संवाददाता मुंबई: :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अत्याधुनिक नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस परियोजना में टाटा स्टील ने महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई, हवाई अड्डे की मजबूत और विश्वसनीय अवसंरचना के लिए 8,500 टन से अधिक उच्च-शक्ति स्टील उपलब्ध कराया। टाटा स्टील ने परियोजना के लिए टीएमटी बार, टिस्कॉन रेडीबिल्ड, स्मार्ट फैब और टाटा स्ट्रक्चरा जैसे विशेष उत्पादों की आपूर्ति की। कंपनी का कहना है कि यह योगदान भारत की आधुनिक अवसंरचना और जुड़े हुए…
शनिवार को जुलूस निकाल राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे अंबेडकरवादी चीफ जस्टिस का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अंबेडकरवादी संगठन डॉ आंबेडकर एसटी, एससी, ओबीसी, माइनॉरिटी वेलफेयर कमिटी के तत्वावधान में शनिवार 11 अक्टूबर को आमबागान से एक जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस निकालने का फैसला सेंट जोसेफ वेलफेयर सेंटर केंद्र गोलमुरी में हुई बैठक में लिया गया। इसमें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई की ओर जूता फेंकने की घटना की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह चीफ जस्टिस नहीं बल्कि भारतीय संविधान पर हमले का संकेत है क्योंकि मनुवादी इस देश में अनुसूचित…
गुवा पोस्ट ऑफिस से 50 लाख की फर्जी निकासी मामले में उप डाकपाल गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना पुलिस ने गुवा पोस्ट ऑफिस से 50 लाख 56 हजार की फर्जी निकासी मामले में तत्कालीन उप डाकपाल विकास चंद्र कुईला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 1 फरवरी 2023 से 19 जून 2025 के बीच ग्राहकों के बचत खाता व बचत योजनाओं से इस राशि की फर्जी तरीके से निकासी की और जुआ, हब्बा डब्बा, ऑनलाइन जुआ खेलने में उड़ा दिया। उसने फर्जी हस्ताक्षर करके पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों के पैसे की फर्जी तरीके…
स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित, 17 अक्टूबर को विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया :स्वदेशी जागरण मंच, सरायकेला-खरसावां की ओर से जिला संयोजक अजित सिंह की देखरेख में छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रविकांत भगत (जिला विचार विभाग प्रमुख) ने विशिष्ट अतिथि संजीव श्रीवास्तव, रश्मि साहू, विवेक कुमार, अमित सिंहदेव, अल्पना कुमारी और पूर्व सैनिक शरदेंदु शेखर के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में विद्या भारती स्कूल, नव ज्योति विद्या मंदिर, एसएस हाई स्कूल, आदर्श विकास विद्यालय,…
आदिवासी बचाओ जनाक्रोश रैली में आज सैकड़ों की संख्या में भाग लेंगे आदिवासी राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक बुधवार को हाता में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जुड़ी ग्राम प्रधान भीमसेन सरदार ने किया। बैठक में पोटका प्रखंड से आदिवासी भूमिज मुंडा समाज कल गुरुवार 9 अक्टूबर को आदिवासी बचाओ जन आक्रोश रैली जमशेदपुर में हजारों की संख्या में शामिल होने पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मोर्चा के नेता महीन सरदार ने कहा कि कुड़मियों द्वारा आदिवासी का दर्जा देने हेतु शुरू किए आंदोलन बिल्कुल अंसवैधानिक है। कुड़मी समुदाय कभी…
पत्रकार मणि शंकर पर झूठे आरोप के तहत फसाने के मामले में डीजीपी ने दिया जांच का आदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा के युवा पत्रकार मणि शंकर भकत को दक्षिणी इंचड़ा की मुखिया मंजरी बांद्रा द्वारा झूठे आरोप में फसाने के मामले में राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता से झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) के संस्थापक सहनवाज हसन के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम ने मुलाकात की। इस मौके पर पत्रकार मणि शंकर भकत ने अपनी बातो को डीजीपी के समक्ष रखा और कहा कि वे कई बार इस पंचायत से संबंधित लोगो की समस्याओं से लेकर कई मुद्दों पर…
गजेन्द्र फोगाट को मिला “हरियाणवी कला गौरव सम्मान”, संजय राठी ने किया सम्मानित हरियाणवी संस्कृति और मातृभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए मिला सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता रोहतक, 5 अक्टूबर। रोहतक की श्रीराम रंगशाला में आयोजित एक भव्य समारोह में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने हरियाणवी पॉप गायक एवं मुख्यमंत्री हरियाणा के ओ.एस.डी. गजेन्द्र फोगाट को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें हरियाणवी कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा युवाओं को अपनी मातृभाषा और परंपराओं से जोड़ने के उनके निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। संजय राठी ने इस अवसर पर कहा कि – “गजेन्द्र…
सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान आयोजित बच्चों को सिखाया ट्रैफिक सिग्नल और ज़ेब्रा क्रॉसिंग का महत्व राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से बिष्टुपुर स्थित श्री सूरत सार्वजनिक गुजराती स्कूल में “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” प्रोजेक्ट के तहत रोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने की। उन्होंने बताया कि बच्चों को चित्रों के माध्यम से ट्रैफिक सिग्नल, उनके संकेतों एवं ज़ेब्रा क्रॉसिंग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई, ताकि वे सड़क पर सुरक्षित रूप से चलना सीख सकें।…
बागबेड़ा में भीषण आग से 7 दुकानें जलकर राख, लाखों की क्षति – विधायक संजीव सरदार पहुंचे मौके पर, हर संभव मदद करने का दिए आश्वासन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : बागबेड़ा रेलवे लाल बिल्डिंग स्थित सब्जी बाजार के समीप देर रात लगभग 1:30 बजे भीषण आग लगने से लगभग 6 से 7 दुकानें जलकर राख हो गईं। वही दो-तीन दुकाने आग के लपेटे में आ गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते, दुकानों में रखा सारा सामान जल चुका था। घटना की सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं…
