Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा में भीषण आग से 7 दुकानें जलकर राख, लाखों की क्षति – विधायक संजीव सरदार पहुंचे मौके पर, हर संभव मदद करने का दिए आश्वासन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बागबेड़ा में भीषण आग से 7 दुकानें जलकर राख, लाखों की क्षति – विधायक संजीव सरदार पहुंचे मौके पर, हर संभव मदद करने का दिए आश्वासन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा में भीषण आग से 7 दुकानें जलकर राख, लाखों की क्षति – विधायक संजीव सरदार पहुंचे मौके पर, हर संभव मदद करने का दिए आश्वासन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : बागबेड़ा रेलवे लाल बिल्डिंग स्थित सब्जी बाजार के समीप देर रात लगभग 1:30 बजे भीषण आग लगने से लगभग 6 से 7 दुकानें जलकर राख हो गईं। वही दो-तीन दुकाने आग के लपेटे में आ गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते, दुकानों में रखा सारा सामान जल चुका था।

    घटना की सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल किसी को हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लगभग 10 से 12 लाख रुपये तक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पाकर बागबेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    *विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण, दिया हरसंभव मदद का भरोसा*

    घटना की जानकारी पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को दी। सूचना मिलते ही विधायक सरदार तत्काल सुबह घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने जले हुए दुकानों का निरीक्षण कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

    वहीं, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने जमशेदपुर प्रखंड के अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार से मुलाकात कर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

    जली हुई दुकानों की सूची

    आग में दुकानों का नुकसान होने वालों में कृष्णा (साइकिल रिपेयरिंग),अंजलि (अंडा दुकान),गोपाल (खाना बनाने का दुकान),राजेश प्रसाद (मां भवानी सीसा दुकान),जितेंद्र (आलू-प्याज दुकान),हसन (गाड़ी पंचर दुकान), राजेश (खाना बनाने वाला होटल), मनोज (भुंजा दुकान), अखिलेश वर्मा (मोटरसाइकिल गैरेज), महेश (डीसी तार ) शामिल है।

    स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

    इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य राजू ठाकुर, अजीत सिंहा, संजय महतो सहित कई स्थानीय दुकानदार मौजूद रहे।

    बागबेड़ा में भीषण आग से 7 दुकानें जलकर राख लाखों की क्षति – विधायक संजीव सरदार पहुंचे मौके पर हर संभव मदद करने का दिए आश्वासन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो के कोल्हान सोशल विंग हेड बने बाबूलाल नाग, लीगल सेल प्रभारी अजीत कुमार सिंह नियुक्त
    Next Article झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो बारबाडोस में कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन में भाग लिया

    Related Posts

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    May 6, 2026

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    May 6, 2026

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा इकाई की बैठक संपन्न, 1 जून को मनाया जाएगा स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया का शहादत दिवस

    संपत्ति के लिए पिता की पिटाई करने वालों पर मुकदमा दर्ज 

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.