Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान- श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, दो सीमेंट ब्लॉक टूटे; चार ट्रेनें रद्द
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    राजस्थान- श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, दो सीमेंट ब्लॉक टूटे; चार ट्रेनें रद्द

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीगंगानगर. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलखंड पर मंगलवार रात करीब 9:45 बजे धमाका हुआ. विस्फोट से रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो ब्लॉक पूरी तरह टूट गए और पटरियों के बीच करीब दो फीट गहरा गड्ढा हो गया. धमाके की आवाज करीब 200 मीटर दूर तक सुनाई दी. घटना से पहले रात करीब 9 बजे इस ट्रैक से एक पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी.

    रेलवे ट्रैक पर विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस, आईबी, सीआईडी और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की टीमें मौके पर पहुंचीं. एहतियातन बुधवार सुबह तक इस रेलखंड पर यातायात बंद रखा गया. इसके चलते बुधवार को इस रूट की चार ट्रेनें रद्द कर दी गईं. रेलवे की टीम मंगलवार देर रात करीब दो बजे घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई.

    आईबी, सीआईडी और एटीएस ने शुरू की जांच

    रात करीब दो बजे आईबी और सीआईडी की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं. इसके करीब 15 मिनट बाद एटीएस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे. श्रीगंगानगर के एसपी हरिशंकर ने बताया कि विस्फोट की तीव्रता और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच की जा रही है. एफएसएल की टीम घटनास्थल से नमूने लेकर उनका परीक्षण करेगी.

    ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद हुआ धमाका

    रामसिंहपुर थाना प्रभारी राम प्रताप के मुताबिक, मंगलवार रात 8:30 बजे अनूपगढ़ जंक्शन से सूरतगढ़ के लिए ट्रेन रवाना हुई थी. रात करीब नौ बजे ट्रेन 50 जीबी गांव के आसपास से गुजरी. इसके लगभग 45 मिनट बाद रेलवे पटरी पर धमाका हुआ. आवाज सुनकर करीब 200 मीटर दूर स्थित ढाणी में रहने वाले ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रात करीब 11 बजे पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article*छठ से पहले घाटों की व्यवस्था होगी दुरुस्त, विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा के चार घाटों का किया निरीक्षण
    Next Article राजस्थान में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत

    Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत

    November 4, 2026

    *छठ से पहले घाटों की व्यवस्था होगी दुरुस्त, विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा के चार घाटों का किया निरीक्षण

    November 4, 2026

    नगरपालिकाएं बनीं मनमानी और जुगाड़ तंत्र का अड्डा, जनता कचरे में जीने को मजबूर : सरयू राय

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत

    राजस्थान- श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, दो सीमेंट ब्लॉक टूटे; चार ट्रेनें रद्द

    *छठ से पहले घाटों की व्यवस्था होगी दुरुस्त, विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा के चार घाटों का किया निरीक्षण

    नगरपालिकाएं बनीं मनमानी और जुगाड़ तंत्र का अड्डा, जनता कचरे में जीने को मजबूर : सरयू राय

    चुनावी सुरक्षा की चुनौती और आतंकवाद का साया: क्या पंजाब फिर लौटेगा पुराने दौर में?

    विपक्षी हुंकार शक्ति-प्रदर्शन नहीं, जनकल्याण का कारण बने

    दीपावली से पहले पुलिस का सघन अभियान, 10 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

    टाटानगर से स्लीपर वंदे भारत चलाने की मांग, रेलवे सुविधाओं पर सांसद की पहल

    स्वर्गीय श्रीमती करतार देवी : संघर्ष, त्याग, मातृत्व और संस्कारों की प्रेरणादायक मिसाल

    टाटा स्टील की पहल से निखर रहीं खेल प्रतिभाएं, अंतरराष्ट्रीय मंच में मिल रही नई पहचान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.