Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आबूरोड. राजस्थान के सिरोही जिले में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. आबूरोड के मावल गांव के पास नेशनल हाईवे-27 पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

    जानकारी के अनुसार, तीनों दोस्त मंगलवार रात करीब 10.30 बजे एक ही बाइक से वासड़ा से आबूरोड की ओर जा रहे थे. मावल गांव के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी सूचना दी. बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे.

    तीनों अलग-अलग गांवों के निवासी

    रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के अनुसार, मृतकों की पहचान माउंट आबू के देलवाड़ा निवासी शंकर, काछोली निवासी प्रकाश और आबूरोड ब्लॉक की सांतपुर पंचायत के चामुंडाफली निवासी दिनेश के रूप में हुई है. हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर जा गिरे. घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में शोक छा गया.

    चित्तौड़गढ़ निवासी ट्रक चालक गिरफ्तार

    पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया है. चालक की पहचान चित्तौड़गढ़ जिले के निवासी दुर्गालाल के रूप में हुई है. पुलिस उससे पूछताछ कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान- श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, दो सीमेंट ब्लॉक टूटे; चार ट्रेनें रद्द
    Next Article पंजाब में 2027 चुनाव से पहले भाजपा-अकाली दल के गठबंधन की अटकलें तेज

    Related Posts

    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स को बढ़त, रिपब्लिकन कई सीटों पर पिछड़े

    November 4, 2026

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले भाजपा-अकाली दल के गठबंधन की अटकलें तेज

    November 4, 2026

    राजस्थान- श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, दो सीमेंट ब्लॉक टूटे; चार ट्रेनें रद्द

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स को बढ़त, रिपब्लिकन कई सीटों पर पिछड़े

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले भाजपा-अकाली दल के गठबंधन की अटकलें तेज

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत

    राजस्थान- श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, दो सीमेंट ब्लॉक टूटे; चार ट्रेनें रद्द

    *छठ से पहले घाटों की व्यवस्था होगी दुरुस्त, विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा के चार घाटों का किया निरीक्षण

    नगरपालिकाएं बनीं मनमानी और जुगाड़ तंत्र का अड्डा, जनता कचरे में जीने को मजबूर : सरयू राय

    चुनावी सुरक्षा की चुनौती और आतंकवाद का साया: क्या पंजाब फिर लौटेगा पुराने दौर में?

    विपक्षी हुंकार शक्ति-प्रदर्शन नहीं, जनकल्याण का कारण बने

    दीपावली से पहले पुलिस का सघन अभियान, 10 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

    टाटानगर से स्लीपर वंदे भारत चलाने की मांग, रेलवे सुविधाओं पर सांसद की पहल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.