Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » *छठ से पहले घाटों की व्यवस्था होगी दुरुस्त, विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा के चार घाटों का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    *छठ से पहले घाटों की व्यवस्था होगी दुरुस्त, विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा के चार घाटों का किया निरीक्षण

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बीडीओ को साफ-सफाई, खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश, विधायक बोले- श्रद्धालुओं को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी

    जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उन्होंने जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बागबेड़ा क्षेत्र के बड़ौदा घाट, रिवर व्यू कॉलोनी घाट, कुसुम घाट और पत्थर घाट का निरीक्षण किया। विधायक ने घाटों की मौजूदा स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को छठ पूजा से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं, इसलिए उनकी सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

    *छठ से पहले सभी घाटों की साफ-सफाई और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो

    निरीक्षण के दौरान विधायक संजीव सरदार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनीत प्रकाश को निर्देश दिया कि सभी घाटों की बेहतर साफ-सफाई समय रहते सुनिश्चित करायी जाए। जहां स्ट्रीट लाइट खराब हैं, उनकी तत्काल मरम्मत करायी जाए तथा जिन स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था नहीं है, वहां नई स्ट्रीट लाइट लगायी जाए। उन्होंने कहा कि छठ के दौरान श्रद्धालु सुबह और शाम अर्घ्य देने के लिए घाटों पर पहुंचते हैं, ऐसे में पर्याप्त रोशनी और स्वच्छ वातावरण बेहद जरूरी है।

    *श्रद्धालुओं के आवागमन में नहीं हो परेशानी, सड़कों की कराएं मरम्मत

    विधायक ने घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया। उन्होंने फोन पर डीडीसी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए जरूरत के अनुसार सड़कों की मरम्मत करायी जाए, ताकि किसी भी व्रती या श्रद्धालु को आने-जाने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा के लिए इन घाटों पर पहुंचते हैं। इसलिए सभी व्यवस्थाओं की पहले से समीक्षा कर कमियों को दूर करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

    *छठ महापर्व की तैयारियों पर लगातार रखेंगे नजर : संजीव सरदार

    विधायक ने कहा कि छठ महापर्व क्षेत्र के लोगों की आस्था से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए वे स्वयं तैयारियों पर लगातार नजर रखेंगे और समय-समय पर घाटों का निरीक्षण भी करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि छठ से पहले सभी घाट पूरी तरह तैयार हो सकें।

    निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनीत प्रकाश, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झामुमो प्रखंड कमेटी के सदस्य सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगरपालिकाएं बनीं मनमानी और जुगाड़ तंत्र का अड्डा, जनता कचरे में जीने को मजबूर : सरयू राय
    Next Article राजस्थान- श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, दो सीमेंट ब्लॉक टूटे; चार ट्रेनें रद्द

    Related Posts

    राजस्थान- श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, दो सीमेंट ब्लॉक टूटे; चार ट्रेनें रद्द

    November 4, 2026

    नगरपालिकाएं बनीं मनमानी और जुगाड़ तंत्र का अड्डा, जनता कचरे में जीने को मजबूर : सरयू राय

    November 4, 2026

    चुनावी सुरक्षा की चुनौती और आतंकवाद का साया: क्या पंजाब फिर लौटेगा पुराने दौर में?

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान- श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, दो सीमेंट ब्लॉक टूटे; चार ट्रेनें रद्द

    *छठ से पहले घाटों की व्यवस्था होगी दुरुस्त, विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा के चार घाटों का किया निरीक्षण

    नगरपालिकाएं बनीं मनमानी और जुगाड़ तंत्र का अड्डा, जनता कचरे में जीने को मजबूर : सरयू राय

    चुनावी सुरक्षा की चुनौती और आतंकवाद का साया: क्या पंजाब फिर लौटेगा पुराने दौर में?

    विपक्षी हुंकार शक्ति-प्रदर्शन नहीं, जनकल्याण का कारण बने

    दीपावली से पहले पुलिस का सघन अभियान, 10 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

    टाटानगर से स्लीपर वंदे भारत चलाने की मांग, रेलवे सुविधाओं पर सांसद की पहल

    स्वर्गीय श्रीमती करतार देवी : संघर्ष, त्याग, मातृत्व और संस्कारों की प्रेरणादायक मिसाल

    टाटा स्टील की पहल से निखर रहीं खेल प्रतिभाएं, अंतरराष्ट्रीय मंच में मिल रही नई पहचान

    आस्था, अभिव्यक्ति और मर्यादा के बीच उलझता सनातन विमर्श

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.