Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगरपालिकाएं बनीं मनमानी और जुगाड़ तंत्र का अड्डा, जनता कचरे में जीने को मजबूर : सरयू राय
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    नगरपालिकाएं बनीं मनमानी और जुगाड़ तंत्र का अड्डा, जनता कचरे में जीने को मजबूर : सरयू राय

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2026Updated:November 4, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो नगर निगम और जेएनएसी की कार्यशैली पर विधायक का तीखा हमला

    सीएम से पूछा—नगर निकायों को किसके इशारे पर चलाया जा रहा है?

    *जमशेदपुर।* जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने राज्य की नगरपालिकाओं, विशेषकर मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की बदहाल कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने मुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री हेमंत सोरेन से सीधे हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि राज्य के नगर निकाय अब वैधानिक संस्थाओं की तरह नहीं, बल्कि मनमानी, राजनीतिक दबाव और जुगाड़ तंत्र के सहारे संचालित हो रहे हैं। इनके लिए बनाए गए नियम-कानून महज कागजी साबित हो रहे हैं और प्रशासनिक व्यवस्था की कीमत आम जनता अपनी दुर्दशा से चुका रही है।

    सरयू राय ने कहा कि मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की कार्यशैली देखकर ऐसा लगता है कि इन संस्थाओं में कानून का शासन नहीं, बल्कि मनमर्जी का शासन चल रहा है।

    सरयू राय ने कहा कि कचरा निष्पादन के मामले में इनका रवैया बेहद अमानवीय और जनविरोधी है। मोहल्लों में कचरे के ढेर लगे हैं, गंदगी सड़कों और बस्तियों तक फैल रही है, लेकिन नगर निकायों के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी कोई खास चिंता नहीं है।

    सरयू राय ने कहा कि सफाई ठेकेदारों पर प्रशासन का नियंत्रण लगभग निष्प्रभावी हो गया है। ठेकेदार अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं और अधिकारी जवाबदेही से बचते नजर आ रहे हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई जैसे बुनियादी जनसरोकार के विषय को भी कुछ लोगों ने राजनीतिक प्रदर्शन और प्रचार का माध्यम बना लिया है। मिशन 29 के नाम पर सक्रिय रीलबाज किरदार सरकार में अपने प्रभाव और पहुंच का हवाला देकर नगरपालिका के अधिकारियों को भयभीत कर रहे हैं।

    श्री राय ने पूछा कि यदि नगर निकायों के अधिकारी राजनीतिक रसूख के दबाव में काम करेंगे तो फिर कानून, नियम और प्रशासनिक जवाबदेही का क्या अर्थ रह जाएगा? क्या नगरपालिकाएं जनहित में काम करेंगी या कुछ प्रभावशाली लोगों की इच्छाओं के अनुसार संचालित होंगी?

    श्री राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया कि आखिर नगर निकायों की इस अराजक कार्यशैली पर सरकार की चुप्पी क्यों है? नगर विकास विभाग का दायित्व संभालने के नाते मुख्यमंत्री को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नगरपालिकाएं किसी राजनीतिक गुट, ठेकेदार या प्रभावशाली व्यक्ति की जागीर बनकर न रह जाएं। इन संस्थाओं का संचालन कानून और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होना चाहिए, न कि फोन, दबाव, धमकी और राजनीतिक सिफारिशों के आधार पर।

    सरयू राय ने मुख्यमंत्री से मांग की कि मानगो नगर निगम और जेएनएसी सहित राज्य के सभी नगर निकायों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कराई जाए। सफाई ठेकेदारों की जवाबदेही तय हो, कचरा उठाव और निष्पादन की नियमित निगरानी हो तथा काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। पानी, सफाई, सड़क, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए एक जवाबदेह और प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था विकसित की जाए।

    श्री राय ने कहा कि जनसुविधाओं के मामले में गठबंधन का मोह, राजनीतिक पक्षधरता और तेरा-मेरा की मानसिकता बिल्कुल स्वीकार्य नहीं हो सकती। सरकार को यह तय करना होगा कि उसकी प्राथमिकता जनता है या राजनीतिक प्रभाव रखने वाले कुछ चुनिंदा लोग। नगरपालिका का काम नागरिकों को सुविधा देना है, न कि राजनीतिक आकाओं और प्रभावशाली किरदारों के दबाव में अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना।

    सरयू राय ने कहा कि नगरपालिकाओं को ‘नरकपालिका’ में तब्दील होने से रोकना सरकार की जिम्मेदारी है। जनता टैक्स और शुल्क इसलिए नहीं देती कि उसे बदले में कचरे के ढेर, गंदगी, टूटी सड़कें और प्रशासनिक मनमानी मिले। मुख्यमंत्री को अब केवल निर्देश जारी करने की औपचारिकता से आगे बढ़कर ठोस और दिखाई देने वाली कार्रवाई करनी होगी।

    उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे राजनीतिक मोह और दबाव से ऊपर उठकर नगर निकायों को कानून के शासन के अधीन लाएं। जनसुविधाओं के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह तंत्र स्थापित करें। यही जनता के प्रति सरकार की वास्तविक प्रतिबद्धता और जनविश्वास अर्जित करने का रास्ता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनावी सुरक्षा की चुनौती और आतंकवाद का साया: क्या पंजाब फिर लौटेगा पुराने दौर में?
    Next Article *छठ से पहले घाटों की व्यवस्था होगी दुरुस्त, विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा के चार घाटों का किया निरीक्षण

    Related Posts

    *छठ से पहले घाटों की व्यवस्था होगी दुरुस्त, विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा के चार घाटों का किया निरीक्षण

    November 4, 2026

    चुनावी सुरक्षा की चुनौती और आतंकवाद का साया: क्या पंजाब फिर लौटेगा पुराने दौर में?

    November 3, 2026

    विपक्षी हुंकार शक्ति-प्रदर्शन नहीं, जनकल्याण का कारण बने

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *छठ से पहले घाटों की व्यवस्था होगी दुरुस्त, विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा के चार घाटों का किया निरीक्षण

    नगरपालिकाएं बनीं मनमानी और जुगाड़ तंत्र का अड्डा, जनता कचरे में जीने को मजबूर : सरयू राय

    चुनावी सुरक्षा की चुनौती और आतंकवाद का साया: क्या पंजाब फिर लौटेगा पुराने दौर में?

    विपक्षी हुंकार शक्ति-प्रदर्शन नहीं, जनकल्याण का कारण बने

    दीपावली से पहले पुलिस का सघन अभियान, 10 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

    टाटानगर से स्लीपर वंदे भारत चलाने की मांग, रेलवे सुविधाओं पर सांसद की पहल

    स्वर्गीय श्रीमती करतार देवी : संघर्ष, त्याग, मातृत्व और संस्कारों की प्रेरणादायक मिसाल

    टाटा स्टील की पहल से निखर रहीं खेल प्रतिभाएं, अंतरराष्ट्रीय मंच में मिल रही नई पहचान

    आस्था, अभिव्यक्ति और मर्यादा के बीच उलझता सनातन विमर्श

    5 नवंबर की भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी अंतिम चरण में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.