Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स को बढ़त, रिपब्लिकन कई सीटों पर पिछड़े
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स को बढ़त, रिपब्लिकन कई सीटों पर पिछड़े

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाशिंगटन. अमेरिका में 3 नवंबर को हुए मिडटर्म चुनाव के शुरुआती नतीजों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को कई सीटों पर पीछे रहना पड़ा है. शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) और सीनेट, दोनों में बढ़त बनाई है. हालांकि, मतगणना जारी होने के कारण अंतिम नतीजों की तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं हुई है.

    शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, प्रतिनिधि सभा की घोषित सीटों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने 127 सीटें जीती थीं, जबकि रिपब्लिकन पार्टी को 74 सीटें मिली थीं. वहीं, सीनेट में डेमोक्रेट्स और उनके सहयोगियों को 46 सीटें, जबकि रिपब्लिकन पार्टी को 37 सीटें मिली थीं.

    चुनाव से पहले हुए सर्वेक्षणों में भी ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग में गिरावट के संकेत मिले थे. रॉयटर्स/इप्सोस के सर्वे के अनुसार, उनकी अप्रूवल रेटिंग 32 फीसदी थी. वहीं, कांग्रेस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को 46 फीसदी और रिपब्लिकन पार्टी को 38 फीसदी मतदाताओं का समर्थन मिलने का अनुमान जताया गया था. महंगाई और बढ़ती जीवनयापन लागत चुनाव के प्रमुख मुद्दों में शामिल रहे.

    अमेरिका में राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के मध्य में होने वाले इन चुनावों में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 और सीनेट की करीब एक-तिहाई सीटों पर मतदान होता है. इनके नतीजों से तय होगा कि ट्रंप को कार्यकाल के शेष दो वर्षों में संसद का कितना समर्थन मिलेगा. यदि डेमोक्रेट्स किसी एक सदन में भी बहुमत हासिल करते हैं तो सरकार के विधायी एजेंडे और नीतिगत फैसलों पर उनकी निगरानी तथा प्रभाव बढ़ सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब में 2027 चुनाव से पहले भाजपा-अकाली दल के गठबंधन की अटकलें तेज
    Next Article चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 से हटाया SIR घोषणा का कॉलम, अब अलग आवेदन की व्यवस्था, छह सप्ताह में तीसरी बार बदला

    Related Posts

    चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 से हटाया SIR घोषणा का कॉलम, अब अलग आवेदन की व्यवस्था, छह सप्ताह में तीसरी बार बदला

    November 4, 2026

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले भाजपा-अकाली दल के गठबंधन की अटकलें तेज

    November 4, 2026

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 से हटाया SIR घोषणा का कॉलम, अब अलग आवेदन की व्यवस्था, छह सप्ताह में तीसरी बार बदला

    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स को बढ़त, रिपब्लिकन कई सीटों पर पिछड़े

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले भाजपा-अकाली दल के गठबंधन की अटकलें तेज

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत

    राजस्थान- श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, दो सीमेंट ब्लॉक टूटे; चार ट्रेनें रद्द

    *छठ से पहले घाटों की व्यवस्था होगी दुरुस्त, विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा के चार घाटों का किया निरीक्षण

    नगरपालिकाएं बनीं मनमानी और जुगाड़ तंत्र का अड्डा, जनता कचरे में जीने को मजबूर : सरयू राय

    चुनावी सुरक्षा की चुनौती और आतंकवाद का साया: क्या पंजाब फिर लौटेगा पुराने दौर में?

    विपक्षी हुंकार शक्ति-प्रदर्शन नहीं, जनकल्याण का कारण बने

    दीपावली से पहले पुलिस का सघन अभियान, 10 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.