Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शनिवार को जुलूस निकाल राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे अंबेडकरवादी  चीफ जस्टिस का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शनिवार को जुलूस निकाल राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे अंबेडकरवादी  चीफ जस्टिस का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शनिवार को जुलूस निकाल राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे अंबेडकरवादी  चीफ जस्टिस का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। अंबेडकरवादी संगठन डॉ आंबेडकर एसटी, एससी, ओबीसी, माइनॉरिटी वेलफेयर कमिटी के तत्वावधान में शनिवार 11 अक्टूबर को आमबागान से एक जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस निकालने का फैसला सेंट जोसेफ वेलफेयर सेंटर केंद्र गोलमुरी में हुई बैठक में लिया गया। इसमें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई की ओर जूता फेंकने की घटना की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह चीफ जस्टिस नहीं बल्कि भारतीय संविधान पर हमले का संकेत है क्योंकि मनुवादी इस देश में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग को संविधान में विशेष अधिकार दे रखे हैं और वह उनके संवैधानिक अधिकार से वंचित करना चाहते हैं।

    वक्ताओं ने कहा यदि कोई द्विज यदि न्यायमूर्ति होता तो कोई इस तरह की हिम्मत नहीं कर सकता था। पिछले कई सालों से न्यायमूर्ति धर्म नेताओं और व्यवस्था पर टिप्पणी करते रहे हैं, तब किसी की भावना आहत नहीं हुई। यह सब मनुवादी सोच और सत्ता के संरक्षण का नतीजा है?

    इसमें फैसला लिया गया कि आम बागान में सुबह साढ़े दस बजे प्रगतिशील विचारधारा के लोग एकत्रित होंगे और वहां से, “चीफ जस्टिस का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, का नारा लगाते हुए जुलूस निकाला जाएगा, जो साकची गोल चक्कर, शहीद बिरसा मुंडा चौक, शहीद चौक होते हुए उपायुक्त कार्यालय जाएगा। वहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा और मनुवाद का पुतला जलाया जाएगा।

    इस बैठक में रविंद्र प्रसाद, विजय कुमार यादव, सुरेश प्रसाद, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, अधिवक्ता मनोज कुमार, गणेश राम, जितेंद्र यादव, रमेश मुखी, शंभू मुखी, राम पलक चौधरी, अमलेश रजक, मनोज गुप्ता, भगवत प्रसाद, हरि बालक राम, सरयू रविदास, अनिल कुमार ठाकुर, सुबोध रविदास, राजकुमार यादव, सुशील प्रसाद आदि ने अपने विचार रखे।

    शनिवार को जुलूस निकाल राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे अंबेडकरवादी  चीफ जस्टिस का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुवा पोस्ट ऑफिस से 50 लाख की फर्जी निकासी मामले में उप डाकपाल गिरफ्तार 
    Next Article टाटा स्टील ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण में दिया अहम योगदान, 8,500 टन उच्च-शक्ति स्टील की आपूर्ति

    Related Posts

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    July 11, 2026

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.