अनियंत्रित बाइक रेलिंग से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल थाना क्षेत्र के रांची-जमशेदपुर मार्ग स्थित जयदा ब्रिज के पास गुरुवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में एक अनियंत्रित बाइक साइड रेलिंग से टकरा गई, जिससे सवार युवक उछलकर करीब 15 फीट दूर झाड़ियों में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दोपहर लगभग 3:45 बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों ने तुरंत चांडिल थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस से जमशेदपुर टाटा मेन हॉस्पिटल भेजा गया। घायल युवक की…
Author: dhiraj Kumar
सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि ने उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मांगी जानकारियां राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जन सुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने जमशेदपुर अक्षेस एवं मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र लिख कर 15वें वित्त आयोग की राशि से हुए विभिन्न परिसंपत्तियों की खरीद करने से संबंधित जानकारी मांगी है। श्री मिश्रा ने दोनों नगर निकायों से जानना चाहा है कि 15वें वित्त आयोग की राशि से जैम पोर्टल के माध्यम से किन किन वर्षों में कितनी परिसम्पत्तियों का क्रय किया गया है? उन्होंने यह…
महामहिम राज्यपाल को सौंपा गया श्री श्याम जन्म महोत्सव का निमंत्रण राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल श्री श्याम कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार को 29वें श्री श्याम जन्म महोत्सव का निमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान संजय चौधरी ने महामहिम को संस्था की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान श्री श्याम कला भवन ने जरूरतमंदों के बीच निशुल्क भोजन, मास्क, सैनिटाइज़र, ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और वेपोराइज़र मशीन वितरित किए थे। इसके साथ ही संस्था ने विलुप्तप्राय आदिम जनजातियों की बस्तियों में…
डॉक्टर बी मंडल हत्या कांड के आरोपी चंदन गोप का जमानत हाई कोट में रिजेक्ट राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। राजनगर कांड संख्या 63/2024 के अभियुक्त चंदन गोप के बेल की सुनवाई आज जस्टिस अम्बुज नाथ के न्यायालय में हुआ। जिसमें चंदन गोप का बेल रिजेक्ट कर दिया गया। विदित हो कि गत 29 अगस्त 2024 को राजनगर प्रखंड अंतर्गत छोटा सिजुलता के चिकित्सक बी मंडल का अपहरण कर हत्या कर दिया गया था।। उच्च न्यायालय ने सुनवाई के पश्चात आरोपी चंदन गोप की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके पूर्व आरोपी रोहित सिंह उर्फ रावण एवं त्रिदेव गोप की…
भुइयाडीह में पारिवारिक विवाद के बाद टेंपो चालक ने फांसी लगाकर दी जान राष्ट्र संवाद संवाददाता सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयाडीह स्थित ग्वाला बस्ती में गुरुवार को एक टेंपो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बबलू यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने आनन-फानन में उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई के अनुसार, बबलू यादव बुधवार रात घर देर से लौटा था और परिवार के सदस्यों से झगड़ा कर मारपीट की थी। इससे नाराज़ होकर उसके पिता ने बबलू की पत्नी और तीन बच्चों…
नशा मुक्त समाज बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक: सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ, 60 दिनों तक चलेगा जागरूकता अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 9 अक्टूबर: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल ने “तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0” का शुभारंभ किया। यह अभियान 9 अक्टूबर से अगले 60 दिनों तक जिले में चलाया जाएगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू से दूर रहने की शपथ दिलाई और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सबके सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि इस…
डुमरिया के पूर्व नक्सली महेश्वर मुर्मू लड़ेंगे जिला परिषद चुनाव, 22 साल बाद भी नहीं मिला सरेंडर पॉलिसी का लाभ राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा:डुमरिया के पूर्व नक्सली महेश्वर मुर्मू अब मुख्यधारा से जुड़कर सामान्य जीवन बिता रहे हैं और खेती-किसानी के जरिए अपनी जीविका चला रहे हैं। महेश्वर मुर्मू ने बताया कि आने वाले जिला परिषद चुनाव में वे जनता की सेवा के उद्देश्य से उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जनता उन पर विश्वास जताएगी तो वे जिला परिषद चुनाव लड़ेंगे और जनता की समस्याओं को उपायुक्त स्तर तक…
भीड़ से नहीं डरेगा कुड़मी समाज, होगा जोरदार आंदोलन 23 नवंबर को जमशेदपुर में कुड़मी अधिकार रैली, तीन राज्यों से लोग होंगे शामिल रांची मोरहाबादी मैदान में 11 जनवरी को महारैली का होगा आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : अपने हक और अधिकार की लड़ाई को लेकर कुड़मी समाज ने एक बार फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को स्थानीय निर्मल गेस्ट हाउस में कोल्हान स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें ‘वृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति’ का गठन किया गया। बैठक के बाद समिति के संयोजक हरमोहन महतो, शीतल ओहदार और कुड़मी सेना के राष्ट्रीय…
सुप्रीम कोर्ट ने मेरी मांग के अनुरुप फैसला दियाः सरयू राय सारंडा पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को सारंडा पर सुप्रीम कोर्ट के दिये गये फैसले का गुरुवार को प्रसन्नता जाहिर की है। यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहाः सारंडा के जितने क्षेत्र (31468 हेक्टेयर यानी 314.68 वर्ग किलोमीटर) को सैंक्चुअरी अधिसूचित करने का निर्देश सर्वोच्च न्यायालय ने दिया है, उतने क्षेत्र को सैंक्चुअरी बनाने की मांग वह विगत पाँच वर्षों से करते आ रहे हैं। सरकार उनकी माँग नहीं मान रही थी।…
पोटका से सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समुदाय जन आक्रोश रैली में भाग लिए। रैली में जाने से पूर्व बिरसा मुंडा को माला पहनाया गया। राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में गुरुवार को हाता बिरसा मुंडा चौक से आदिवासी बचाओ जन आक्रोश रैली में भाग लेने सैंकड़ों की संख्या में आदिवासी समुदाय जमशेदपुर गए। इसके पूर्व विभिन्न गांवों से आदिवासी समाज के महिला पुरूष हाता चौक पहुंचे। यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया, तदुपरांत आदिवासी एकता जिंदाबाद, कुड़मी समुदाय इतिहास मिटाना बंद करो जैसे नारे लगाए। मौके पर मोर्चा…
