Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भीड़ से नहीं डरेगा कुड़मी समाज, होगा जोरदार आंदोलन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भीड़ से नहीं डरेगा कुड़मी समाज, होगा जोरदार आंदोलन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भीड़ से नहीं डरेगा कुड़मी समाज, होगा जोरदार आंदोलन

    23 नवंबर को जमशेदपुर में कुड़मी अधिकार रैली, तीन राज्यों से लोग होंगे शामिल

    रांची मोरहाबादी मैदान में 11 जनवरी को महारैली का होगा आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : अपने हक और अधिकार की लड़ाई को लेकर कुड़मी समाज ने एक बार फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को स्थानीय निर्मल गेस्ट हाउस में कोल्हान स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें ‘वृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति’ का गठन किया गया।

    बैठक के बाद समिति के संयोजक हरमोहन महतो, शीतल ओहदार और कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने आंदोलन की रूपरेखा की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न प्रमंडलों में क्रमवार ‘कुड़मी अधिकार रैली’ का आयोजन किया जाएगा।

    रैली का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा —

    2 नवंबर : हजारीबाग

    16 नवंबर : बोकारो (चंदनकियारी)

    23 नवंबर : जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)

    2 दिसंबर : धनबाद

    14 दिसंबर : बोकारो (नावाडीह)

    11 जनवरी 2026 : रांची (मोरहाबादी मैदान में महारैली)

    जमशेदपुर में आयोजित रैली में कोल्हान क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल होंगे। नेताओं ने कहा कि यदि इन रैलियों के बाद भी केंद्र सरकार ने समाज की मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आर्थिक नाकेबंदी पर भी विचार किया जाएगा।

    शीतल ओहदार ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में सूचीबद्ध करना, कुड़माली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करना और समाज के शहीदों के सम्मान की रक्षा करना शामिल है।

    हरमोहन महतो ने कहा कि यह आंदोलन किसी समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि अपनी अस्मिता और अधिकार की रक्षा के लिए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज का रेल रोको आंदोलन सफल रहा है, जबकि इसके विरोध में हो रहे प्रदर्शन प्रायोजित हैं।

    कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने कहा कि “कुड़मी समाज किसी भी भीड़ से डरने वाला नहीं, बल्कि लड़ने वाला समाज है। आने वाले दिनों में किसी भी साजिश का जवाब ईंट का नहीं, बल्कि चट्टान से दिया जाएगा।”

    सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अरविंद महतो ने कहा कि पश्चिम बंगाल में समाज के आंदोलन पर लगी हाईकोर्ट की रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी। कोर्ट में यह तर्क दिया जाएगा कि अगर कुड़मी समाज के मौलिक अधिकारों पर रोक लग सकती है, तो अन्य समाजों के आंदोलनों पर भी रोक लगनी चाहिए।

    बैठक में हरिशंकर महतो, सपन महतो, नारायण महतो, प्रणव महतो, संतोष महतो, विशाल चंद्र महतो, सुमित महतो, पिंकी महतो, मोहिता महतो, अनिता महतो, रंजीता महतो, प्रबीर महतो और नेपाल महतो सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

    पिंकी बनीं कुड़मी सेना महिला प्रदेश अध्यक्ष
    बैठक में कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने बोड़ाम निवासी पिंकी महतो को संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष और गम्हरिया निवासी प्रेम महतो को कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया।

    तीन राज्यों से लोग होंगे शामिल भीड़ से नहीं डरेगा कुड़मी समाज होगा जोरदार आंदोलन 23 नवंबर को जमशेदपुर में कुड़मी अधिकार रैली
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने मेरी मांग के अनुरुप फैसला दियाः सरयू राय
    Next Article जन सुराज पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 51 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

    Related Posts

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    July 11, 2026

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.