महिला शिक्षक के घर में नगद और गहने समेत16 लाख की चोरी राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला:महिला शिक्षक के घर में नगद और गहने समेत 16 लाख की चोरी की घटना को चोरो ने अंजाम दिया।…घर बंद कर भतीजा के सगाई में बाहर गए थे परिवार के लोग।* .बताया जा रहा है की हाता से सटे छोटा सिजुलता गाँव में चोरो ने *महिला शिक्षक सुरेखा सतपती के घर में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया, घर के दरबाजा और अलमारी तोड़ कर डेढ़ लाख नगद, और कई कीमती आभूषण की चोरी कर लिए गए, वहीं पीड़ित परिवार के लोगों ने…
Author: dhiraj Kumar
करीम सिटी कॉलेज NSS इकाई द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर की NSS इकाई ने समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए साकची गोलचक्कर एवं आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित लोगों तक भोजन पहुँचाना और युवाओं में सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना था। विशेष रूप से सभी स्वयंसेवकों ने अपने घरों से भोजन तैयार कर लाया और मिलजुलकर जरूरतमंदों में वितरित किया। भोजन वितरण के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों से आत्मीय संवाद भी किया, जिससे उनमें खुशी और…
मानगो में स्ट्रीट लाइट और नालियों की समस्या पर होगी कार्रवाई :अंसार खान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:मानगो क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें, अधूरे नाली निर्माण कार्य और नालियों पर उगी झाड़ियों की सफाई को लेकर जल्द ही काम शुरू होगा। यह जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौलाना अंसार खान ने दी। अंसार खान के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल ने मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त के नाम तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें प्रमुख रूप से जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14, गुलाब…
कुड़मी समाज को एसटी में शामिल करने के विरोध में आदिवासी समाज की आक्रोश रैली हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे, उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल किए जाने के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने जमशेदपुर में विशाल आक्रोश रैली निकाली। शहर के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग पारंपरिक पोशाक और हथियारों के साथ एकत्रित होकर रैली की शक्ल में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। आदिवासी समाज ने सरकार को चेतावनी दी कि उनकी…
एटक ने ईएसआईसी आदित्यपुर में 500 बेड की व्यवस्था एवं चिकित्सीय सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन सांसद विद्युत वरण महतो को दी प्रति, मजदूरों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से कराया अवगत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की ओर से ई.एस.आई.सी (इम्प्लॉइज स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन), आदित्यपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर क्षेत्रीय निदेशक को एक मेमोरेंडम सौंपा गया। एटक की ओर से कोल्हान प्रमंडल के महासचिव कॉम अम्बुज कुमार ठाकुर और उप महासचिव कॉम हीरा अरकने ने ज्ञापन की प्रति जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो…
छठ घाटों की साफ सफाई को लेकर दौरा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर गुरुवार को विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया गया। दौरे में छठ घाटों की साफ-सफाई, समुचित लाइट की व्यवस्था, विभिन्न घाटों में गोताखोरों की व्यवस्था,छठ व्रतियों के कपड़े बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाएगी। दौरे में मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंदन कुमार, सिटी मैनेजर निशांत कुमार एवं उनकी टीम के साथ जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव , अजय कुमार, पिंटु सिंह, पवन सिंह, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, कुलविंदर सिंह पन्नू, मनोज…
घाटशिला उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी व एसपी ने किया कॉपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग सेंटर की तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने कॉपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग सेंटर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि 45-घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की सभी पोलिंग पार्टियां यहीं से रवाना होंगी तथा…
चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने कैमूर में की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक। राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने आज बिहार के कैमूर जिले में बैठक की। जिसमें मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक और विधानसभा प्रवासी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय और संचालक महामंत्री संतोष खेरवार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सांसद कालीचरण सिंह ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तथा तैयारियों पर चर्चा किया। उन्होंने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को प्रत्येक बूथ पर प्रभावी योजना बनाने और चुनावी जमीन…
घाटशिला उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की कोषांगों के साथ समीक्षा बैठक निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 की तैयारी को लेकर सभी कोषांगों के वरीय, प्रभारी एवं सहायक प्रभारी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन, कार्मिक, ईवीएम, स्वीप, सामग्री, व्यय लेखा, मतपत्र, वाहन, प्रशिक्षण, आईटी, एमसीसी, मीडिया, कंट्रोल रूम, पीडब्लूडी समेत सभी कोषांगों की कार्ययोजना की समीक्षा की गई और उनके क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। …
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा टाटा समूह के चेयरमैन रहे रतन टाटा को उनके प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने बारी-बारी से स्वर्गीय रतन टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि रतन टाटा साहब के व्यक्तित्व का बखान करना सूरज को दिया दिखाने जैसा है। वो मजदूरों में खासे लोकप्रिय रहे। उनके शहर…
