Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुड़मी समाज को एसटी में शामिल करने के विरोध में आदिवासी समाज की आक्रोश रैली
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कुड़मी समाज को एसटी में शामिल करने के विरोध में आदिवासी समाज की आक्रोश रैली

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुड़मी समाज को एसटी में शामिल करने के विरोध में आदिवासी समाज की आक्रोश रैली

    हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे, उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल किए जाने के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने जमशेदपुर में विशाल आक्रोश रैली निकाली। शहर के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग पारंपरिक पोशाक और हथियारों के साथ एकत्रित होकर रैली की शक्ल में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे।

     

    आदिवासी समाज ने सरकार को चेतावनी दी कि उनकी संस्कृति, पहचान और अधिकारों से कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। आदिवासी नेताओं ने कहा कि कुड़मी समाज को एसटी में शामिल करने की मांग एक सोची-समझी साजिश है, जो आदिवासी अस्तित्व और अधिकारों पर सीधा हमला है।

     

    नेताओं ने कहा कि “कुड़मी समुदाय से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन जब हमारी भाषा, पूजा-पद्धति, रहन-सहन और परंपरा अलग है, तो उन्हें आदिवासी कैसे माना जा सकता है? हमारी संस्कृति, परंपरा और पहचान पर चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

     

    उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राजनीतिक लाभ के लिए कुर्मी समुदाय को आगे कर रही है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

     

    आदिवासी संगठनों ने अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और जमकर नारेबाजी की। रैली में विभिन्न आदिवासी समाजों के प्रतिनिधि, संगठन और आम लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

    कुड़मी समाज को एसटी में शामिल करने के विरोध में आदिवासी समाज की आक्रोश रैली
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएटक ने ईएसआईसी आदित्यपुर में 500 बेड की व्यवस्था एवं चिकित्सीय सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
    Next Article मानगो में स्ट्रीट लाइट और नालियों की समस्या पर होगी कार्रवाई :अंसार खान

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.