Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की कोषांगों के साथ समीक्षा बैठक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    घाटशिला उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की कोषांगों के साथ समीक्षा बैठक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की कोषांगों के साथ समीक्षा बैठक

    निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी  कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 की तैयारी को लेकर सभी कोषांगों के वरीय, प्रभारी एवं सहायक प्रभारी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

     

    बैठक में निर्वाचन, कार्मिक, ईवीएम, स्वीप, सामग्री, व्यय लेखा, मतपत्र, वाहन, प्रशिक्षण, आईटी, एमसीसी, मीडिया, कंट्रोल रूम, पीडब्लूडी समेत सभी कोषांगों की कार्ययोजना की समीक्षा की गई और उनके क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई।

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य की सुचिता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों को भलीभांति समझें और आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करें।

     

    उन्होंने मतदाता जागरूकता पर विशेष बल देते हुए स्वीप कोषांग को व्यापक स्तर पर कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्मिक कोषांग को त्रुटिरहित कर्मी सूची तैयार करने, प्रशिक्षण कोषांग को प्रशिक्षण कैलेंडर अंतिम रूप देने, ईवीएम कोषांग को आवश्यक मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, वाहन कोषांग को वाहनों की व्यवस्था करने और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

     

    बैठक में उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, विशिष्ट अनुश्रवण पदाधिकारी, डीटीओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जनसंपर्क पदाधिकारी समेत सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    घाटशिला उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि 
    Next Article चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने कैमूर में की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक। 

    Related Posts

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    July 18, 2026

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    July 18, 2026

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.