डॉक्टर बी मंडल हत्या कांड के आरोपी चंदन गोप का जमानत हाई कोट में रिजेक्ट
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। राजनगर कांड संख्या 63/2024 के अभियुक्त चंदन गोप के बेल की सुनवाई आज जस्टिस अम्बुज नाथ के न्यायालय में हुआ। जिसमें चंदन गोप का बेल रिजेक्ट कर दिया गया। विदित हो कि गत 29 अगस्त 2024 को राजनगर प्रखंड अंतर्गत छोटा सिजुलता के चिकित्सक बी मंडल का अपहरण कर हत्या कर दिया गया था।। उच्च न्यायालय ने सुनवाई के पश्चात आरोपी चंदन गोप की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके पूर्व आरोपी रोहित सिंह उर्फ रावण एवं त्रिदेव गोप की जमानत याचिका भी माननीय उच्च न्यायलय द्वारा पूर्व में खारिज किया जा चुका है .

