स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित, 17 अक्टूबर को विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया :स्वदेशी जागरण मंच, सरायकेला-खरसावां की ओर से जिला संयोजक अजित सिंह की देखरेख में छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रविकांत भगत (जिला विचार विभाग प्रमुख) ने विशिष्ट अतिथि संजीव श्रीवास्तव, रश्मि साहू, विवेक कुमार, अमित सिंहदेव, अल्पना कुमारी और पूर्व सैनिक शरदेंदु शेखर के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में विद्या भारती स्कूल, नव ज्योति विद्या मंदिर, एसएस हाई स्कूल, आदर्श विकास विद्यालय, वाणी विद्या मंदिर और प्रोजेक्ट गर्ल्स उवि समेत विभिन्न विद्यालयों के 45 छात्रों ने भाग लिया। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने चित्रकला और कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के विषयों में झारखंड का आर्थिक परिदृश्य, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत, वन एवं पर्यावरण संरक्षण, कृषि विकास, स्थानीय उत्पादन, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल थे।
प्रत्येक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार, जबकि अन्य सभी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को आगामी 17 अक्टूबर को दुर्गापूजा मैदान, गम्हरिया में आयोजित देशभक्ति कार्यक्रम ‘एक दीया शहीदों के नाम’ में सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनिमेष कुमार, राजन साह, दिनेश कुमार, आदर्श दूबे, सोमेन मंडल और पवन कुमार की प्रमुख भूमिका रही।

