राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल नीमडीह प्रखंड अंतर्गत आदरडीह पंचायत सभागार में रविवार को आरटीआई कार्यकर्ता संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ता सह अध्यक्ष दिल बहादुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान आरटीआई कार्यकर्ता संघ की नीमडीह प्रखंड कमेटी का गठन किया गया।
नवगठित कमेटी में राधेश्याम कर्मकार को अध्यक्ष, नीलकमल गोप को उपाध्यक्ष, गंगाधर सिंह को सचिव, शुक्राचार्य सिंह को सह सचिव तथा देवाशीष प्रमाणिक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। दिल बहादुर ने कहा कि सूचना का अधिकार आम जनता की बड़ी ताकत है और इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं एवं प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकती है।
बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।

