Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक, राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता पालन के दिए निर्देश
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    घाटशिला उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक, राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता पालन के दिए निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक, राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता पालन के दिए निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला: आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) श्री भगीरथ प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, डीटीओ श्री धनंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

     

    बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी और निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांति बनाए रखने हेतु सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है, अतः सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।

     

    उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सभा, जुलूस या रैली के आयोजन से पूर्व अनुमति अनिवार्य है। प्रचार सामग्री जैसे पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाने से पूर्व भवन स्वामी की लिखित अनुमति लेनी होगी। प्रचार वाहनों के उपयोग के लिए भी अनुमति लेना आवश्यक है। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रचार सामग्री केवल प्रमाणित अकाउंट से और एमसीएमसी कोषांग से प्रमाणीकरण के बाद ही प्रसारित की जा सकती है।

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी दलों से अपील की कि वे धर्म, जाति, भाषा या समुदाय के आधार पर मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास न करें। सरकारी भवनों, कार्यालय परिसरों या सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति पोस्टर या बैनर लगाना वर्जित है। मतदाताओं को धन, उपहार, शराब या किसी अन्य वस्तु का वितरण सख्त रूप से प्रतिबंधित है।

     

    उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी रूप में सरकारी मशीनरी, वाहन या कर्मियों का चुनावी कार्यों में उपयोग नहीं किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार या दल के खिलाफ भड़काऊ या अपमानजनक वक्तव्य देने से परहेज करने की सलाह दी गई। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की निगरानी के लिए गठित कोषांगों और उड़नदस्ता टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।

     

    बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

    घाटशिला उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता पालन के दिए निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा उपचुनाव की घोषणा, 11 नवंबर को मतदान आचार संहिता प्रभावी
    Next Article उपायुक्त ने लिया संज्ञान: धालभूमगढ़ सीएचसी में एंबुलेंस न मिलने की घटना पर जांच के निर्देश, मरीज का सदर अस्पताल में उपचार जारी

    Related Posts

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.