Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्रकारों पर दर्ज झूठे मुकदमों की होगी निष्पक्ष जांच: डीजीपी
    Uncategorized

    पत्रकारों पर दर्ज झूठे मुकदमों की होगी निष्पक्ष जांच: डीजीपी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पत्रकारों पर दर्ज झूठे मुकदमों की होगी निष्पक्ष जांच: डीजीपी

    डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा,पत्रकार निर्भीक होकर करें पत्रकारिता, झारखण्ड में किसी निर्दोष पर नहीं होगी कार्रवाई।

    पत्रकारों पर दर्ज झूठे मुकदमों की होगी निष्पक्ष जांच एवं मुकदमा दर्ज करने वाले जादूगोड़ा एवं बालूमाथ थाना प्रभारी के विरुद्ध JJA ने कार्रवाई की मांग की।

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    रांची: झारखण्ड में किसी निर्दोष पर नहीं होगी कार्रवाई, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं पत्रकार, झारखण्ड में कैसी बेकसूर पत्रकार पर नहीं होगी कार्रवाई, उपरोक्त बातें झारखण्ड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आग झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान कहीं।डीजीपी ने कहा पत्रकार संगठनों को डिजिटल मीडिया के लिए कोड ऑफ कंडक्ट को लागू करवाना चाहिए। आज डीजीपी झारखण्ड से झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन के संस्थापक शाहनवाज हसन के नेतृत्व में १० सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर श्री हसन ने झारखण्ड के विभिन्न जिलों के चार पत्रकारों का मामला उठाया, जिनमें जादूगोड़ा के पत्रकार सुशील अग्रवाल,बालूमाथ के पत्रकार सुरेन्द्र गुप्ता, पूर्वी सिंहभूम के पत्रकार मणि शंकर भगत एवं धनबाद के पत्रकार अजीत सिन्हा शामिल हैं। जादूगोड़ा के पत्रकार पर थाना प्रभारी द्वारा साइबर अपराधियो को संरक्षण देने वाले व्यक्ति व्यक्ति के साथ मिलकर झूठा मामला दर्ज करने का आरोप है, जिसे डीजीपी ने गंभीरता से लेते हुए डीआईजी कोल्हान को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है, वहीं बालूमाथ के पत्रकार सुरेन्द्र गुप्ता पर पिछले दिनों जानलेवा हमला खबर संकलन को लेकर किया गया था, हमलावर की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, उल्टा सुरेन्द्र गुप्ता पर ही थाना प्रभारी और कोयला माफिया द्वारा मिलीभगत से झूठा मामला दर्ज किया गया है, डीजीपी ने मामले की निष्पक्ष जांच का आदेश दिया है, साथ ही जांच होने तक किसी भी कार्रवाई पर रोक लगाने की बात कही है। पूर्वी सिंहभूम जिले के पत्रकार मणि शंकर भगत पर मुखिया द्वारा भ्रष्टाचार को उजागर करने पर SC/ST का मामला दर्ज किया गया है, मणि शंकर ने डीजीपी के समक्ष प्रकाशित खबर एवं मुखिया द्वारा दर्ज की गई शिकायत की प्रति भी डीजीपी को सौंपी। पिछले दिनों दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान धनबाद के पत्रकार अजीत सिन्हा पर जानलेवा हमला करने वालों की डीजीपी से गिरफ्तारी की मांग की गई। इस अवसर पर श्री हसन ने कहा झारखण्ड पुलिस के डीजीपी के रूप में श्री गुप्ता के द्वारा पत्रकारों के साथ सदैव सहयोगात्मक रवैया रहा है, डीजीपी ने संघ द्वारा उठाए सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए न्यायसंगत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आज डीजीपी से मिलने वालों में पत्रकार अजय पाण्डेय, पंकज सिंह, आकाश कुमार सोनी, सुशील अग्रवाल, मणि शंकर भगत, सुदीप सिंह बबलू ठाकुर एवं डब्ल्यू मिश्रा मुख्य रूप से शामिल थे।

    पत्रकारों पर दर्ज झूठे मुकदमों की होगी निष्पक्ष जांच: डीजीपी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article86 बस्तीवासियों को मालिकाना हक देने की मांग हुई तेज़, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, चुनावी वादों की दिलाई याद, शीघ्र निर्णय लेने की मांग की
    Next Article जेकेआईडीडब्ल्यूएस प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात, विस्थापित कश्मीरी पंडितों को राहत देने के फैसले पर जताया आभार

    Related Posts

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग के बाद पुलिस पर फायरिंग, मुख्य आरोपी ने सरकारी पिस्तौल छीनकर भी चलाई गोली

    June 16, 2026

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.