Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 86 बस्तीवासियों को मालिकाना हक देने की मांग हुई तेज़, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, चुनावी वादों की दिलाई याद, शीघ्र निर्णय लेने की मांग की
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    86 बस्तीवासियों को मालिकाना हक देने की मांग हुई तेज़, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, चुनावी वादों की दिलाई याद, शीघ्र निर्णय लेने की मांग की

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    86 बस्तीवासियों को मालिकाना हक देने की मांग हुई तेज़, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, चुनावी वादों की दिलाई याद, शीघ्र निर्णय लेने की मांग की

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर की 86 से अधिक बस्तियों के वासियों को मालिकाना हक प्रदान करने की दिशा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर बस्तीवासियों को भूमि पर पूर्ण मालिकाना हक दिए जाने की मांग की है। उन्होंने इसे जनहित से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील व गंभीर मुद्दा बताया है। विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि जमशेदपुर की इन बस्तियों में लाखों लोग कई दशकों से निवास कर रहे हैं और उनकी वर्षों से यह मांग रही है कि उन्हें उनके आवासीय भूमि पर मालिकाना हक मिले, ताकि उनका जीवन सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थिर बन सके। पत्र में उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा टाटा लीज नवीकरण के दौरान वर्ष 2005 में नीतिगत निर्णय लेते हुए लगभग 1800 एकड़ भूमि इन 86 बस्तियों के लिए सुरक्षित रखी गई थी। इसके बाद वर्ष 2018 में तत्कालीन एनडीए सरकार ने बस्तीवासियों को 10-10 डिसमिल भूमि आवासीय उद्देश्य से लीज बंदोबस्ती की नीति बनाकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया था।

     

    उन्होंने आगे कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस पार्टी ने भी पिछले विधानसभा चुनाव में अपने घोषणापत्र और चुनावी सभाओं में बस्तीवासियों को मालिकाना हक देने का स्पष्ट आश्वासन दिया था। नवंबर 2024 में जमशेदपुर में आयोजित एक चुनावी सभा में विधायक कल्पना सोरेन ने भी घोषणा की थी कि झामुमो की सरकार बनने पर बिरसानगर सहित सभी बस्तियों के निवासियों को मालिकाना हक प्रदान किया जाएगा। पूर्णिमा साहू ने पत्र के साथ झामुमो-कांग्रेस नेताओं द्वारा मालिकाना हक देने के वादों से जुड़ी विभिन्न समाचारपत्रों की कटिंग भी संलग्न की है।

     

    विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि वर्तमान में झामुमो नेतृत्व एक वाली गठबंधन सरकार सत्ता में है इसलिए यह उपयुक्त समय है कि चुनावी वादों को पूरा करते हुए बस्तीवासियों को उनका अधिकार दिया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने झारखंड विधानसभा के षष्ठम विधानसभा के द्वितीय (बजट) सत्र 2025 के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया था, लेकिन उस पर सरकार की ओर से कोई ठोस और स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

     

    उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस मानवीय और जनहित के मुद्दे पर शीघ्र निर्णय लिया जाए और जमशेदपुर की 86 बस्तियों के वासियों को उनकी भूमि पर मालिकाना हक प्रदान किया जाए।

    86 बस्तीवासियों को मालिकाना हक देने की मांग हुई तेज़ चुनावी वादों की दिलाई याद विधायक पूर्णिमा साहू ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा शीघ्र निर्णय लेने की मांग की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNFSA कार्डधारियों से 7 अक्टूबर तक खाद्यान्न उठाव करने की अपील, प्रशासन ने जारी किए निर्देश
    Next Article पत्रकारों पर दर्ज झूठे मुकदमों की होगी निष्पक्ष जांच: डीजीपी

    Related Posts

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    लोकतंत्र की मर्यादा और चुनावी विश्वास का संकट | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की राजनीति और चुनावी हिंसा: लोकतंत्र की कसौटी | राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: ६ मई २०२६ (बुधवार)

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.