NFSA कार्डधारियों से 7 अक्टूबर तक खाद्यान्न उठाव करने की अपील, प्रशासन ने जारी किए निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्डधारियों से जिला प्रशासन ने अपील की है कि वे सितंबर 2025 माह का खाद्यान्न 7 अक्टूबर 2025 तक अवश्य उठा लें।
प्रशासन ने जिले के सभी जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि पात्र कार्डधारियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए और वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाए।
साथ ही, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी पात्र लाभुक खाद्यान्न से वंचित न रहे।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर खाद्यान्न उठाव कर लें, ताकि आगामी माह के वितरण कार्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

