NFSA कार्डधारियों से 7 अक्टूबर तक खाद्यान्न उठाव करने की अपील, प्रशासन ने जारी किए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्डधारियों से जिला प्रशासन ने अपील की है कि वे सितंबर 2025 माह का खाद्यान्न 7 अक्टूबर 2025 तक अवश्य उठा लें। प्रशासन ने जिले के सभी जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि पात्र कार्डधारियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए और वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाए। साथ ही, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए…
Author: dhiraj Kumar
जमशेदपुर में फिल्मी अंदाज़ में फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात – डिमना रोड के संजय पथ में मचा अफरातफरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मानगो डिमना रोड स्थित संजय पथ में उस वक्त दहशत का माहौल बन गया, जब अपराधियों ने एक घर के बाहर फिल्मी अंदाज में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। यह वारदात पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि मोहल्ले में उस वक्त कई लोग सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक—आस्था स्पेस टाउन निवासी टेका चौधरी…
तुलसी भवन में विजया मिलन सह महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में ‘विजया मिलन समारोह ( काव्य कलश) सह आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डाॅo रागिनी भूषण तथा संचालन श्रीमती नीलिमा पाण्डेय ने की । सरस्वती वंदना डाॅo वीणा पाण्डेय भारती एवं स्वागत भाषण मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने प्रस्तुत किया । जबकि श्री अशोक पाठक स्नेही ने महर्षि वाल्मीकि का जीवन परिचय प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के अंत में…
झारखंड सशस्त्र पुलिस-06 में तंबाकू नियंत्रण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम डॉ. साहिर पॉल के निर्देश पर झारखंड सशस्त्र पुलिस-06, सिदगोड़ा में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) अंतर्गत “COTPA-2003 एवं अन्य तंबाकू नियंत्रण कानूनों पर प्रशिक्षण” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धाउरिया ने पुलिसकर्मियों को तंबाकू नियंत्रण के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि 13 से 19 वर्ष के बच्चों को तंबाकू कंपनियां लक्षित करती हैं, इसलिए स्कूलों के 100 गज के दायरे में बिक्री प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि NRT दवाएं सभी प्रखंड स्तरीय दंत…
नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह पर उंगली उठाना नाइंसाफी- राकेश साहू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परविंदर सिंह को कर्मठ, जुझारू और ईमानदार नेता बताया। उन्होंने कहा कि परविंदर सिंह के नेतृत्व में जिला में कांग्रेस संगठन और मजबूत होगा। साहू ने याद किया कि 2007 में जब उन्हें एक बड़े कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, तब उन्होंने अपना सोना बेचकर कार्यक्रम सफल बनाया था। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित और निष्ठावान नेता पर किसी व्यक्ति द्धारा उंगली…
लद्दाख के लोगों की जायज मांगों के समर्थन और सोनम वांगचुक की अवैध हिरासत की निंदा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर लद्दाख के लोगों की जायज मांगों के समर्थन और सोनम वांगचुक की अवैध हिरासत की निंदा उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन झारखंडी समाज, लद्दाख के लोगों और उनकी संवैधानिक व न्यायपूर्ण मांगों के साथ पूर्ण एकजुटता व्यक्त करते हैं। लद्दाख की जनता छठी अनुसूची, राज्य का दर्जा, और स्थायी रोजगार के अवसरों की मांग कर रही है, जो उनके मौलिक अधिकारों का हिस्सा हैं। केंद्र सरकार द्वारा इन मांगों की अनदेखी और लद्दाख के लोगों के साथ किए जा रहे…
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से शिष्टाचार भेंट, झारखंड की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक रणनीति पर हुई चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, लद्दाख तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी श्री तरुण चुग से आज शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस अवसर पर उन्हें श्री हरमंदिर साहिब (अमृतसर साहिब) का चित्र भेंट किया गया। बैठक के दौरान झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। श्री तरुण चुग ने झारखंड में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊँचा रखने…
बिहार में बजा चुनावी बिगुल: दो चरण में होंगे चुनाव, 6 और 11 नवंबर को होगी वोटिंग 14 को आएंगे नतीजे। राष्ट्र संवाद उप ब्यूरो अशोक कुमार ठाकुर बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर जबकि दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होगा। वहीं 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 121 सीटों पर जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जा चुका है।…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव के ऐलान से पहले और 21 लाख महिलाओं को रोजगार के लिए 10000 एडवांस भेजा। राष्ट्र संवाद उप ब्यूरो अशोक कुमार ठाकुर बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान और आचार संहिता लगने से पहले नीतीश कुमार ने 6 अक्टूबर सोमवार को 21 लाख और महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के 10 हजार रुपये एडवांस भेज दिए। तीन चरण में 1.21 करोड़ औरतों को इसका लाभ प्राप्त हुआ है। चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ताबड़तोड़ काम में जुटे हें। उन्होंने पटना मेट्रो के एक रूट पर तीन स्टेशनों के…
डायन और बलि प्रथा अंधविश्वास, परमात्मा की भक्ति ही सच्चा मार्ग :आनंद मार्ग प्रचारक संघ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर डायन प्रथा, बलि प्रथा और ओझागुणी जैसे अंधविश्वासों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। संघ के सुनील आनंद ने कहा कि देवी-देवताओं के नाम पर जीव बलि महापाप है। परमात्मा भक्ति से प्रसन्न होते हैं, किसी वस्तु से नहीं। तंत्र-मंत्र से किसी को हानि नहीं पहुँचाई जा सकती, यह सब अंधविश्वास है। उन्होंने कहा कि समाज से बलि और डायन प्रथा खत्म करने के लिए लोगों…
