Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन में विजया मिलन सह महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तुलसी भवन में विजया मिलन सह महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुलसी भवन में विजया मिलन सह महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में ‘विजया मिलन समारोह ( काव्य कलश) सह आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डाॅo रागिनी भूषण तथा संचालन श्रीमती नीलिमा पाण्डेय ने की । सरस्वती वंदना डाॅo वीणा पाण्डेय भारती एवं स्वागत भाषण मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने प्रस्तुत किया । जबकि श्री अशोक पाठक स्नेही ने महर्षि वाल्मीकि का जीवन परिचय प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅo यमुना तिवारी व्यथित द्वारा किया गया । मौके पर अतिथिद्वय शिक्षाविद डाॅo मुदिता चंद्रा एवं संस्थान के न्यासी मुरलीधर केडिया सहित मानद महासचिव डाॅo प्रसेनजित तिवारी मंचासीन रहे ।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्जवल, माँ दुर्गा एवं महर्षि वाल्मीकि के तस्वीर पर पुष्पार्पण की गई।

    तत्पश्चात काव्य पाठ के आरंभ में डाॅo वीणा पाण्डेय भारती, डाॅo संध्या सिन्हा, विन्ध्यवासिनी तिवारी, लक्ष्मी सिंह रुबी एवं रीना गुप्ता ने संयुक्त रुप से माता की आरती “जगदम्बा घर में दीयना बार अइलीं हे…” प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की । तदनुपरांत शहर के कुल 59 कलमकारों ने स्वरचित काव्य पाठ एवं माता का भजन प्रस्तुत किया ।

     

     

    काव्य पाठ करने वालों में सर्वश्री/ श्रीमती नीलाम्बर चौधरी, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, डाॅo आशा गुप्ता, मंजू कुमारी, वीणा कुमारी नंदिनी, निवेदिता श्रीवास्तव, जय प्रकाश पाण्डेय , डाॅo उदय प्रताप हयात, विनोद बेगाना, सुदीप्ता जेठी राउत , ममता कर्ण मनस्वी, सुस्मिता मिश्रा, सविता सिंह मीरा, वसंत जमशेदपुरी, राजेन्द्र साह राज, रीना सिन्हा सलोनी, आरती श्रीवास्तव विपुला, हरभजन सिंह रहबर, सोनी सुगंधा, प्रेमलता कुमारी,भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’ , कवलेश्वर पाण्डेय , राजेन्द्र सिंह, हरिकिशन चावला, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, सूरज सिंह राजपूत, सुनील सैलानी, पूनम सिंह, रीना गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, अरविन्द कुमार तिवारी, कमलेश उपाध्याय, नीता सागर चौधरी, नीलम पेड़ीवाल, विन्ध्यवासिनी तिवारी, लक्ष्मी सिंह रुबी, संतोष कुमार चौबे एवं यमुना तिवारी व्यथित प्रमुख रहे ।

     

     

    जबकि तुलसी भवन कार्यकारिणी के विद्यासागर लाभ, साहित्य समिति के सचिव डॉo अजय कुमार ओझा , अजय प्रजापति, हरि मित्तल, डाॅo अरुण कुमार शर्मा, हरिहर राय चौहान , क्षमाश्री दुबे, डाॅo सुनीता बेदी, सूर्या चौबे, अरुणा झा, अनीता सिंह , मुकेश रंजन एवं सुजय कुमार की उपस्थिति सराहनीय रही ।

    तुलसी भवन में विजया मिलन सह महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सशस्त्र पुलिस-06 में तंबाकू नियंत्रण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
    Next Article जमशेदपुर में फिल्मी अंदाज़ में फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात – डिमना रोड के संजय पथ में मचा अफरातफरी

    Related Posts

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    June 20, 2026

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    June 20, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.