डायन और बलि प्रथा अंधविश्वास, परमात्मा की भक्ति ही सच्चा मार्ग :आनंद मार्ग प्रचारक संघ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर डायन प्रथा, बलि प्रथा और ओझागुणी जैसे अंधविश्वासों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया।
संघ के सुनील आनंद ने कहा कि देवी-देवताओं के नाम पर जीव बलि महापाप है। परमात्मा भक्ति से प्रसन्न होते हैं, किसी वस्तु से नहीं। तंत्र-मंत्र से किसी को हानि नहीं पहुँचाई जा सकती, यह सब अंधविश्वास है।
उन्होंने कहा कि समाज से बलि और डायन प्रथा खत्म करने के लिए लोगों को वैज्ञानिक, व्यावहारिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से शिक्षित करना होगा। परमात्मा हर मनुष्य के भीतर वास करते हैं, और भक्ति व कीर्तन से ही मनुष्य को मानसिक शक्ति व आत्मबल मिलता है।
सुनील आनंद ने अपील की कि लोग ओझा-गुणी के चक्कर में न पड़ें, बीमार होने पर अस्पताल जाएँ और अंधविश्वास से दूर रहकर समाज को जागरूक करें।

