बिहार में बजा चुनावी बिगुल: दो चरण में होंगे चुनाव, 6 और 11 नवंबर को होगी वोटिंग 14 को आएंगे नतीजे।
राष्ट्र संवाद उप ब्यूरो अशोक कुमार ठाकुर
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर जबकि दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होगा। वहीं 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 121 सीटों पर जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नामांकन के 10 दिन पहले तक छूटे गए नाम जोड़े जा सकेंगे। बिहार में 14 लाख नए मतदाता जुड़े हें। पिछले कुछ दिनों में चुनाव आयोग ने तमाम पार्टियों के साथ, अधिकारियों के साथ, पुलिस बल के साथ बैठकें की हैं। बिहार में SIR पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा “एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई है। नामांकन दाखिल करने की तिथि के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची अंतिम होगी।”
राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया था ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। दरअसल बड़ी संख्या में राज्य से बाहर काम करने वाले लोग उसे समय त्योहार के लिए घर लौटते हें। राज्य में 2020 के विधानसभा चुनाव कॉविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में तीन चरणों में हुए थे चुनाव।

