जमशेदपुरी को झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति का रघुनाथ महतो सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति के त्रिसदस्यीय (शिरोमणि महतो, नीरज नीर व विनोद राज) निर्णायक मंडल द्वारा आज हिंदी साहित्य, क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के पुरोधाओं की स्मृति में चौथे स्मृति सम्मान की घोषणा की जिसमें जमशेदपुर के वसंत जमशेदपुरी को उनके छंदों के प्रति समर्पण व उत्कृष्ट लेखन हेतु रघुनाथ महतो सम्मान देने का निर्णय लिया गया है। वसंत जमशेदपुरी जी ने हिंदी, राजस्थानी व भोजपुरी में प्रचुर मात्रा में साहित्य सृजन किया…
Author: dhiraj Kumar
वार्ड 35 में सुरेंद्र सिंह का जनसंपर्क तेज, समग्र विकास का किया वादा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो नगर निगम परिषद के वार्ड संख्या 35 में पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे हैं सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वे लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं। वार्ड की जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे क्षेत्र के समग्र विकास की ठोस रूपरेखा तैयार कर उसे धरातल पर उतारेंगे। उन्होंने बताया कि वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़…
जमशेदपुर | मानगो नगर निगम परिषद वार्ड 16 में मनीषा का जनसंपर्क तेज, विकास का वादा; वोट वार्ड 33 में होने से खुद को नहीं दे पाएंगी मत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो नगर निगम परिषद के वार्ड संख्या 16में पार्षद पद का चुनाव लड़ रही मनीषा ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वे लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं। वार्ड की जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे क्षेत्र के समग्र विकास की ठोस रूपरेखा तैयार कर उसे धरातल पर उतारेंगे।उन्होंने बताया कि वार्ड में सड़क,…
बहरागोड़ा में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखण्ड के शिवालयों में महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेव की आराधना की गई। महिलाओं ने दीप जलाकर जागरण किया। बेंदा, बहरागोड़ा, महुलडांगरी, डुंगरी, चित्रेश्वर समेत सभी मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महाशिवरात्रि के शिवालयों में आकर्षक सजावट भी किया गया है। सुबह से शाम तक भक्त शिवालयों में पूजा के लिए पंहुचे। चित्रेश्वर शिव मंदिर में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली।पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद : महाशिवरात्रि के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए…
चांडिल अनुमंडल में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, धूमधाम से हुआ शिव विवाह व भंडारा आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व धार्मिक उल्लास और भक्तिमय माहौल के बीच धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और रूद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। जयदा स्थित बूढ़ा बाबा शिव मंदिर में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु लंबी लाइन में पंक्तिबद्ध नजर…
दिवंगत पत्रकार अजय कुमार पांडेय के पहली पुण्यतिथि पर घाटशिला प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने प्रेस क्लब के भवन निर्माण में सहयोग का दिया भरोसा राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला। पत्रकार स्व अजय कुमार पांडेय की पहली पुण्यतिथि पर रविवार को घाटशिला प्रेस क्लब की ओर से कॉलेज रोड स्थित विभूति स्मृति संसद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के साथ ही अनुमंडल क्षेत्र के 50 से ज्यादा पत्रकार शामिल हुए तथा अजय कुमार पांडेय के तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान दो…
नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथिपर श्रद्धा- सुमन अर्पित राष्ट्र संवाद संवाददाता लुपुंगडीह, चांडिल : नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में भारत की प्रसिद्ध राष्ट्रवादी कवयित्री एवं स्वतंत्रता सेनानी सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने उनके जीवन एवं साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुभद्रा कुमारी चौहान न केवल एक महान कवयित्री थीं, बल्कि वे स्वतंत्रता संग्राम की निर्भीक सेनानी भी थीं। डॉ. पांडे जी ने…
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, हर-हर महादेव के नारे से गूंजे शिवालय राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।महाशिवरात्रि के अवसर रविवार को गम्हरिया और आसपास के क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर महिला श्रद्धालुओं का हुजूम सभी मंदिरों में उमड़ पड़ी। उपस्थित महिला श्रद्धालुओं ने विधि विधान से भगवान शिव व पार्वती की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। कई मंदिरों में जल चढाने को लेकर श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी गई। गम्हरिया के प्रखंड परिसर, सतवाहिनी, बड़ा गम्हरिया बस्ती, शिवपुरी स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। इस मौके पर बड़ा गम्हरिया के…
मिविमंच की ओर से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन कर कवि कोकिल विद्यापति को दी गई श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।मिथिला विकास मंच की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर छोटा गम्हरिया स्थित दूर्गापूजा मैदान में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजनोत्सव सह विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में मिथिला समाज के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर सर्वप्रथम उपस्थित महिला श्रद्धालूओं की ओर से देवघर से लाए गए मिट्टी व गंगाजल से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। तत्पश्चात् उन शिवलिंगों की मिथिला रीति-रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चारण के…
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मेड़िया शिव मंदिर से निकली भव्य शिव बारात राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी : महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को मुसाबनी एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शिवभक्तों ने उपवास रखकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में “ॐ नमः शिवाय” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं, वहीं शाम को कीर्तन और देर रात तक जागरण का आयोजन हुआ। मेड़िया शिव मंदिर से सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की भव्य झांकी एवं…
