महाशिवरात्रि पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूर्य मंदिर शिवालय में की पूजा-अर्चना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर के शिवालय में देवाधिदेव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ से राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा…
Author: dhiraj Kumar
कायस्थ विचार मंच में बगावत: जबरन समर्थन के विरोध में पदाधिकारियों का इस्तीफा, संध्या सिंह को दिया समर्थन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक दिवाकर सिन्हा द्वारा मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के पक्ष में शत-प्रतिशत समर्थन सुनिश्चित कराने संबंधी बयान के विरोध में मानगो नगर इकाई में बगावत सामने आई है। मंच के मानगो नगर अध्यक्ष अनिमेष सिन्हा, महासचिव राकेश प्रसाद एवं प्रवक्ता राजदीप दत्ता ने इसे अलोकतांत्रिक बताते हुए अपने-अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज किसी भी प्रकार के…
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में रुद्राष्टकम सस्वर पाठ प्रतियोगिता आयोजित खुशवंत प्रथम, आदित्य दूसरे और शिवांश तीसरे स्थान पर रहे सभी प्रतिभागियों को विधायक सरयू राय ने किया सम्मानित सरयू बोले-हर सनातनी को करना चाहिए रुद्राष्टकम का पाठ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रविवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, केबुल टाउन में रुद्राष्टकम का सस्वर पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशवंत, दूसरे स्थान पर आदित्य राज और तीसरे स्थान पर शिवांश लाल रहे। विजेताओं के साथ ही सभी प्रतिभागियों को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू…
महाशिवरात्रि पर जमशेदपुर शिवमय: कदमा से जुगसलाई तक निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा जनसैलाब राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार, 15 फरवरी 2026 को पूरा जमशेदपुर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। शहर के विभिन्न इलाकों में मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, वहीं भव्य शिव बारात और वरयात्रा ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कदमा में तीन किलोमीटर लंबी शिव वरयात्रा, हजारों भक्त हुए शामिल कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-3 स्थित बाबा जटाधारी शिव हनुमान मंदिर के प्रांगण से महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले बाबा की भव्य शिव वरयात्रा (बारात) निकाली गई। यह वरयात्रा…
17 फरवरी को ब्रह्मर्षि विकास मंच 10 नंबर बस्ती इकाई के पदाधिकारियों के चुनाव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच की 10 नंबर बस्ती इकाई के अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया 17 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में समाज के अभिभावकों, माताओं-बहनों एवं भाइयों को सूचनार्थ आमंत्रित किया गया है। बैठक हि०मि०म० क्लब, 10 नंबर बस्ती में सायं 7:00 बजे आयोजित होगी। आयोजकों ने 10 नंबर बस्ती के ब्रह्मर्षि समाज के सभी प्रबुद्ध जनों से समय पर उपस्थित होकर समाज की एकता, अखंडता एवं सशक्त नेतृत्व के चयन में अपनी भागीदारी…
झारखंड केअधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी समर्पण से कार्य करता रहूंगा: राजेश शुक्ल राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैनऔर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि उन्होंने पिछले तीन दशक से भी अधिक समय से अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया हैऔर आगे भी कार्य करते रहेंगे l श्री शुक्ल ने आज अपने आवास पर कोल्हान के प्रमुख अधिवक्ताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि उन्होंने हमेशा प्रत्येक अधिवक्ताओं की कठिनाइयों में मदद की है उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तत्परता और समर्पण से कार्य किया…
मानगो फ्लाईओवर की डिज़ाइन पर सवाल, भाजपा नेता नीरज सिंह ने मांगी स्वतंत्र तकनीकी समीक्षा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : भाजपा नेता नीरज सिंह ने न्यू पुरुलिया रोड स्थित मानगो फ्लाईओवर परियोजना की डिज़ाइन और यातायात प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा स्वीकृत यह परियोजना यातायात सुगम बनाने के बजाय पायल टॉकीज़ छोर पर जाम, अव्यवस्था और दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। नीरज सिंह ने कहा कि फ्लाईओवर में केवल डाउन रैंप बनाकर ट्रैफिक का दबाव नीचे की संकरी सड़क पर डाल दिया गया, जिससे सुबह-शाम भारी जाम की स्थिति…
मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने चलाया डोर-टू-डोर संपर्क अभियान, मांगा जनसमर्थन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने जवाहर नगर, हाईवे क्षेत्र एवं बालीगुमा में समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया और अपने पक्ष में मतदान की अपील की। संपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी उनके समर्थन में आवाज बुलंद की। सुधा गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मानगो के विकास के लिए उन्हें भारी…
मानगो नगर निगम चुनाव : राजद ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया अधिकृत समर्थन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष रमेश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शाह एवं युवा जिला अध्यक्ष कमलेश यादव ने मानगो नगर निगम चुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती सुधा गुप्ता को अधिकृत समर्थन देने की घोषणा की। राजद प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गठबंधन के मजबूत एवं सशक्त उम्मीदवार को समर्थन देते हुए उन्हें विजयी बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर रमेश राय ने कहा कि श्री बन्ना…
बाबा को जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। महाशिव रात्रि के अवसर पर श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर,ईस्ट प्लांट बस्ती में रविवार को भोले बाबा को जलाभिषेक को सुबह से श्रद्धालुओं को भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया गया। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह संधू “ग्वाले” ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिव रात्रि के अवसर पर भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। भक्तों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न इसके लिए वॉलेंटियर्स को तैनात किया गया था।…
