Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो फ्लाईओवर की डिज़ाइन पर सवाल, भाजपा नेता नीरज सिंह ने मांगी स्वतंत्र तकनीकी समीक्षा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो फ्लाईओवर की डिज़ाइन पर सवाल, भाजपा नेता नीरज सिंह ने मांगी स्वतंत्र तकनीकी समीक्षा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 15, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो फ्लाईओवर की डिज़ाइन पर सवाल, भाजपा नेता नीरज सिंह ने मांगी स्वतंत्र तकनीकी समीक्षा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : भाजपा नेता नीरज सिंह ने न्यू पुरुलिया रोड स्थित मानगो फ्लाईओवर परियोजना की डिज़ाइन और यातायात प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा स्वीकृत यह परियोजना यातायात सुगम बनाने के बजाय पायल टॉकीज़ छोर पर जाम, अव्यवस्था और दुर्घटनाओं का कारण बन रही है।

    नीरज सिंह ने कहा कि फ्लाईओवर में केवल डाउन रैंप बनाकर ट्रैफिक का दबाव नीचे की संकरी सड़क पर डाल दिया गया, जिससे सुबह-शाम भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या परियोजना से पहले भविष्य के ट्रैफिक लोड का कोई वैज्ञानिक अध्ययन या सार्वजनिक परामर्श किया गया था, और यदि हुआ तो उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की गई।

    उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार वाहनों की आमने-सामने आवाजाही और पैदल यात्रियों, खासकर स्कूली बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा खतरे में है। नीरज सिंह ने मांग की कि फ्लाईओवर की तत्काल स्वतंत्र तकनीकी समीक्षा कराई जाए, ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान में आवश्यक संशोधन किए जाएं तथा जनता के साथ पारदर्शी संवाद स्थापित किया जाए।

    भाजपा नेता नीरज सिंह ने मांगी स्वतंत्र तकनीकी समीक्षा मानगो फ्लाईओवर की डिज़ाइन पर सवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने चलाया डोर-टू-डोर संपर्क अभियान, मांगा जनसमर्थन
    Next Article झारखंड केअधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी समर्पण से कार्य करता रहूंगा: राजेश शुक्ल 

    Related Posts

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    June 18, 2026

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.