मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने चलाया डोर-टू-डोर संपर्क अभियान, मांगा जनसमर्थन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने जवाहर नगर, हाईवे क्षेत्र एवं बालीगुमा में समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया और अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

संपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी उनके समर्थन में आवाज बुलंद की। सुधा गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मानगो के विकास के लिए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।
उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही उन्हें मानगो की सेवा करने की प्रेरणा देगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वह प्रतिबद्ध हैं।

