स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर, 70 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर (झारखंड): शहर के सत्यानंद योग केंद्र द्वारा स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के जन्मोत्सव के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं बौद्धिक विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में लगभग 50-60 प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने रक्तदान की वैज्ञानिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्था की पत्रिका ‘योग सुधा’ का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में स्वामी…
Author: dhiraj Kumar
रंकिनी मंदिर कदमा में माँ रंकिनी की 62वीं प्रतिष्ठा दिवस पर विशेष पूजा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: कदमा स्थित रंकिनी मंदिर में माँ रंकिनी (काली माँ) की 62वीं प्रतिष्ठा दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। वर्ष 1964 से निरंतर आयोजित इस वार्षिक उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रतिष्ठा दिवस पर माँ का महास्नान, पंचामृत स्नान एवं विशेष श्रृंगार किया गया। नए वस्त्रों से सुसज्जित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न हुआ। इसके बाद माँ को विविध व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम के तहत दरिद्र नारायण भोज का आयोजन कर लगभग…
भाजपा जमशेदपुर महानगर के डिजिटल वॉलिंटियर्स मीट में बजट 2026 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने और नगर निकाय चुनाव में डिजिटल मुहिम चलाने का किया गया आह्वान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा साकची स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को डिजिटल वॉलिंटियर्स मीट का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के कई डिजिटल वॉरियर्स ने भाग लिया। इस दौरान कार्यशाला को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिंह ने केंद्रीय बजट 2026 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बजट युवा, महिला, किसान, मध्यम वर्ग और…
मुस्लिम समुदाय की हथेली पर खड़ा होकर ऊंचा दिखते हैं बन्ना: सरयू राय बन्ना के लिए मेयर नहीं, मेयरपति बनने का चुनाव : सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया के माध्यम से बन्ना गुप्ता पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मेयर का नहीं, बल्कि “मेयरपति” बनने का चुनाव बन गया है। मानगो की जनता को घिसे-पिटे नेताओं के बजाय नई पीढ़ी के ऊर्जावान और जनहित में काम करने वाले उम्मीदवार को चुनना चाहिए। सरयू राय ने आरोप लगाया कि बन्ना गुप्ता मुस्लिम समुदाय के वोटों के सहारे…
अय्याशी और नशा कराने वाले व्यक्ति आज नशा मुक्ति और स्वच्छता की बात कर रहे हैं : राजकुमार श्रीवास्तव 45 वर्षों की सेवा के बाद भाजपा से दिया इस्तीफा, पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का लगाया आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (जमशेदपुर महानगर) एवं वर्तमान में धनबाद जिला प्रभारी रहे राजकुमार श्रीवास्तव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। 45 वर्षों से संगठन के प्रति समर्पित रहने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि आज पार्टी में निष्ठावान और जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, जबकि पद और…
सांसद पप्पू यादव की रिहाई पर साकची में लड्डू वितरण, लोकतंत्र की जीत बताई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: साकची गोल चक्कर पर संविधान बचाओ मोर्चा की ओर से सांसद पप्पू यादव की रिहाई की खुशी में लड्डू वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता विजय यादव ने किया, जिसमें कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस दौरान समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और रिहाई को लोकतंत्र की जीत बताया। वक्ताओं ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के तहत मिली रिहाई से संविधान और अधिकारों के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है। विजय यादव ने कहा कि…
चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है इसलिए निर्दलीय कुमकुम श्रीवास्तव को करूंगा समर्थन- विकास सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय चुनाव लड़े विकास सिंह ने आज घोषणा किया कि वें मेयर प्रत्याशी श्रीमतीकुमकुम श्रीवास्तव के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे । विकास सिंह ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आम लोगों की समस्या और आम लोगों का विकास को सरल बनाने हेतु नगर निगम का चुनाव दलीय आधार पर नहीं करने का निर्णय लिया है लेकिन परदे के पीछे से एनडीए और इंडिया गठबंधन ने अपने…
मानगो नगर निगम चुनाव : विधायक सरयू राय का एनडीए मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के चुनावी कार्यालय में पहला आगमन, एनडीए की एकजुटता का प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो। मानगो नगर निगम चुनाव के तहत एनडीए की मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के डिमना, आस्था स्पेस टाउन स्थित चुनावी कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का पहली बार चुनावी कार्यालय में आगमन हुआ, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। विधायक सरयू राय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संध्या सिंह को आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि…
महाशिवरात्रि पर सजा साकची शिव मंदिर और कदमा का जटाधारी शिव-हनुमान मंदिर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: महाशिवरात्रि को लेकर पूरे देश में भक्ति का उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में जमशेदपुर के प्रमुख शिवालयों—साकची शिव मंदिर और कदम स्थित जटाधारी शिव व हनुमान मंदिर—को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की मालाओं और विशेष सजावट से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आ रहा है। श्रद्धालु आज से ही व्रत, जप और पूजन की तैयारी में जुट गए हैं। मंदिरों में साफ-सफाई, विशेष आरती और रात्रि जागरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं…
मानगो नगर निगम चुनाव के साथ भक्ति के संगम मे सराबोर होंगे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर मे महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर शिवालयों मे तैयारी जोरो पर है. वहीं जमशेदपुर शहर के बीच बहने वाली खरकई और स्वर्णरेखा नदी के संगम घाट दोमुहानी मे पूर्व मंत्री झारखण्ड बन्ना गुप्ता द्वारा स्वर्णरेखा आरती का आयोजन होगा. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया की बनारस के तर्ज पर शिवरात्रि के अवसर पर भव्य महाआरती होगा. भक्ति के इस पावनसंध्या बेला में बनारस के अस्सी घाट के प्रसिद्ध आचार्य आशुतोष महाराज जी के नेतृत्व में काशी के 21 पंडित भव्य…
