मानगो में बन्ना गुप्ता की पदयात्रा, पत्नी सुधा गुप्ता के लिए घर-घर मांगा समर्थन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/मानगो : झारखंड प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने मानगो नगर निगम चुनाव के तहत मेयर प्रत्याशी अपनी पत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता के समर्थन में व्यापक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा वारिस कॉलोनी मेन रोड स्थित महल इन होटल से शुरू होकर वारिस कॉलोनी रोड नंबर 1, 2, 3, 4, 5 और 6 होते हुए गरीब कॉलोनी, नूर कॉलोनी, आजाद नगर थाना रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। इस दौरान श्री बन्ना गुप्ता ने डोर-टू-डोर संपर्क कर लोगों से सुधा गुप्ता के…
Author: dhiraj Kumar
दिव्येन्दु त्रिपाठी के दो पुस्तकों का भव्य लोकार्पण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकार व वास्तुविद् दिव्येन्दु त्रिपाठी की दो पुस्तकों ‘हरेराम त्रिपाठी चेतन : काव्य के विविध आयाम और अनुभूतियों का धरातल’ तथा ‘सभ्यता के शिल्पकार’ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति की सदस्य पूनम महानंद ने की । मुख्य अतिथि के रुप में जमशेदपुर को-आपरेटिव कालेज के प्राचार्य डाॅo अमर सिंह , विशिष्ट अतिथिद्वय अरुण कुमार तिवारी एवं डाॅo…
जुगसलाई में इंदु देवी का जनसंपर्क तेज, विकास के नाम पर मांगा समर्थन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद के मेयर पद की कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती इंदु देवी ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और अपने पक्ष में समर्थन की अपील की। अभियान के दौरान उन्होंने सड़क, स्वच्छता, पेयजल, नाली व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बताया। उनका कहना है कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर क्षेत्र के समग्र विकास और पारदर्शी कार्यशैली को प्राथमिकता दी जाएगी। जनसंपर्क में समर्थक और…
एकल-उपयोग प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान, ₹10,000 जुर्माना वसूल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा नगर क्षेत्र में एकल-उपयोग प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि कुछ मदिरा दुकानों द्वारा ग्राहकों को “फ्रीबी” के रूप में डिस्पोजेबल प्लास्टिक ग्लास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं। प्रवर्तन दल द्वारा संबंधित दुकानों की जांच की गई तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास एवं अन्य सामग्री जब्त की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए कुल ₹10,000 (दस हजार रुपये) का अर्थदंड वसूल किया…
टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव की एकतरफा जीत, मीडिया इलेवन को 10 विकेट से रौंदा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर | मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें मुकाबले में टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव का दबदबा देखने को मिला। 14 फरवरी 2026 को खेले गए इस मैच में टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव ने मीडिया इलेवन को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी धाक जमाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मीडिया इलेवन की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम निर्धारित 15 ओवरों में 4 विकेट खोकर केवल 91 रन ही बना सकी। अभिषेक ने 16 गेंदों में 20 रन और ओमकार ने…
रायपुर में काय-चिकित्सकों का पाँच दिवसीय कुष्ठ रोग प्रशिक्षण सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आरएलटीआरआई), लालपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़ के सौजन्य से राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 9 से 13 फरवरी तक काय-चिकित्सकों (Physiotherapist) का पाँच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में देशभर से आए प्रतिभागियों को कुष्ठ रोग की नई उपचार पद्धति और दिव्यांगता रोकथाम की अद्यतन जानकारी दी गई। 1 अप्रैल 2025 से लागू नई एमडीटी व्यवस्था प्रशिक्षकों ने बताया कि 1 अप्रैल 2025 से पूरे देश में संशोधित एमडीटी (Multi Drug Therapy) उपचार पद्धति लागू की गई है। अब चार…
झारखंड में पत्रकारों को सुविधाओं से वंचित रखने का आरोप, डिजिटल मीडिया की चुनौतियों पर मंथन डिजिटल मीडिया की विश्वसनीयता एवं चुनौतियां विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न सीसीएल बचरा ऑफिसर क्लब में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन राष्ट्र संवाद संवाददाता पिपरवार:सीसीएल पिपरवार क्षेत्र स्थित बचरा ऑफिसर क्लब में शनिवार को भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की झारखंड राज्य इकाई, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन पिपरवार नगर कमेटी द्वारा एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “डिजिटल मीडिया की विश्वसनीयता एवं चुनौतियां” रहा, जिसमें रांची, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, साहिबगंज एवं पाकुड़…
श्री रूद्राष्टकम् सस्वर पाठ प्रतियोगिता” आज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।महाशिवरात्रि-2026 के अवसर पर रविवार, दिनांक 15 फरवरी को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, केबुल टाऊन, गोलमुरी के प्रांगण में “श्री रूद्राष्टकम् सस्वर पाठ प्रतियोगिता”आयोजित है। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कक्षा-11 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे।कार्यक्रम शाम 3.30 बजे आरंभ होगा. यह जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय ने दी। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि का पूजा प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को दिन भर खीर का भोग वितरण होगा.
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : जनसेवा मेरी पारिवारिक विरासत, जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान मेरा लक्ष्य : रिंकू सिंह अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, मच्छी गोदाम बस्तिवासियों के साथ की बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह ने शनिवार को चौक बाजार, गौरी शंकर रोड एवं आसपास के इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके बाद दोपहर बाद एमई स्कूल रोड में भी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। इसके बाद मच्छी गोदाम बस्ती में स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इसमें…
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में बढ़ी सियासी तपिश अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नीलोफर हुसैन ने सुरक्षा की मांग की, न्यायालय जाने का संकेत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनावी माहौल के बीच प्रत्याशियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय सियासत और अधिक गरमा गई है। जानकारी के अनुसार, हिदायत खान ने अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नीलोफर हुसैन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए नीलोफर हुसैन ने प्रेस से बातचीत में कहा कि…
