जुगसलाई में इंदु देवी का जनसंपर्क तेज, विकास के नाम पर मांगा समर्थन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद के मेयर पद की कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती इंदु देवी ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और अपने पक्ष में समर्थन की अपील की।
अभियान के दौरान उन्होंने सड़क, स्वच्छता, पेयजल, नाली व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बताया। उनका कहना है कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर क्षेत्र के समग्र विकास और पारदर्शी कार्यशैली को प्राथमिकता दी जाएगी।
जनसंपर्क में समर्थक और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। नुक्कड़ बैठकों के माध्यम से उन्होंने अपनी योजनाओं की जानकारी दी और नागरिकों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

