8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद
राष्ट्र संवाद संवादाता
2018 में बिरसानगर में पीएम आवास बनाने के नाम पर 160 मकान तोड़े गए थे. 8 साल पुरानी इस तस्वीर को देखें. जिस पीएम आवास के फ्लैटों का चाबी शुक्रवार को लाभुकों को सौंपी जाएगी, उसकी बुनियाद में 160 मकानों को तोड़ने की कहानी भी चलती रहेगी. यह बात दीगर है कि 2019 में जमशेदपुर पूर्वी का विधायक बनने के बाद विधायक सरयू राय ने उन टूटे हुए मकानों को दोबारा बनवाया.
(फाइल फोटो)

