Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। खड़िया बस्ती स्थित एक वॉशिंग सेंटर में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

    मामला क्या है:
    बच्ची के पिता के साथ ही वॉशिंग सेंटर में काम करने वाले सहकर्मी रामरतन पासवान पर आरोप है। घटना वाले दिन बच्ची के पिता उसे साथ लेकर काम पर गए थे। इसी दौरान आरोपी रामरतन ने कमरे में अकेला पाकर बच्ची के साथ दरिंदगी की।

    पुलिस की कार्रवाई:
    उलीडीह थाना प्रभारी सारी अली ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी रामरतन पासवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

    आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी और पीड़िता के पिता लंबे समय से एक साथ काम कर रहे थे। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

    *स्थानीय लोगों में आक्रोश:*
    घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

    पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।
    Next Article 8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    Related Posts

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    September 23, 2026

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.