Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव की एकतरफा जीत, मीडिया इलेवन को 10 विकेट से रौंदा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव की एकतरफा जीत, मीडिया इलेवन को 10 विकेट से रौंदा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 14, 2026Updated:February 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव की एकतरफा जीत, मीडिया इलेवन को 10 विकेट से रौंदा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर | मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें मुकाबले में टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव का दबदबा देखने को मिला। 14 फरवरी 2026 को खेले गए इस मैच में टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव ने मीडिया इलेवन को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी धाक जमाई।

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मीडिया इलेवन की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम निर्धारित 15 ओवरों में 4 विकेट खोकर केवल 91 रन ही बना सकी। अभिषेक ने 16 गेंदों में 20 रन और ओमकार ने 14 गेंदों में 17 रनों का योगदान दिया, लेकिन टाटा स्टील की सधी हुई गेंदबाजी के आगे कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव के गेंदबाजों ने मैच पर शुरुआत से ही पकड़ बनाए रखी। लक्ष्मण कुमार ने अपनी घातक गेंदबाजी से मीडिया इलेवन की कमर तोड़ दी। उन्होंने महज 2 ओवर में 8 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं, सैफी ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 6 रन देकर 2 सफलताएं हासिल कीं। 92 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव की टीम ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया। सलामी बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट गंवाए मात्र 8.1 ओवर में मैच खत्म कर दिया। प्रोहर ने 16 गेंदों में ताबड़तोड़ 33 रन बनाए, जबकि मूर्ति ने 21 गेंदों में 26 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया। लक्ष्मण कुमार बने ‘मैन ऑफ द मैच’ गेंदबाजी में चार विकेट झटकने वाले और मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले लक्ष्मण कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर टाटा स्टील UISL के एमडी अतुल भटनागर, खेल विभाग के चीफ मुकुल विनायक चौधरी, हेड मनीष िसन्हा अौर कारपोरेट कम्युनिकेशन के हेड राजेश राजन भी मौजूद थे।

    टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव की एकतरफा जीत मीडिया इलेवन को 10 विकेट से रौंदा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरायपुर में काय-चिकित्सकों का पाँच दिवसीय कुष्ठ रोग प्रशिक्षण सम्पन्न
    Next Article एकल-उपयोग प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान, ₹10,000 जुर्माना वसूल

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    May 28, 2026

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.