मानगो में बन्ना गुप्ता की पदयात्रा, पत्नी सुधा गुप्ता के लिए घर-घर मांगा समर्थन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर/मानगो : झारखंड प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने मानगो नगर निगम चुनाव के तहत मेयर प्रत्याशी अपनी पत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता के समर्थन में व्यापक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा वारिस कॉलोनी मेन रोड स्थित महल इन होटल से शुरू होकर वारिस कॉलोनी रोड नंबर 1, 2, 3, 4, 5 और 6 होते हुए गरीब कॉलोनी, नूर कॉलोनी, आजाद नगर थाना रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची।
इस दौरान श्री बन्ना गुप्ता ने डोर-टू-डोर संपर्क कर लोगों से सुधा गुप्ता के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पदयात्रा के क्रम में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
मौलाना अंसार खान ने बताया कि पदयात्रा के दौरान हर गली और हर घर से “बन्ना गुप्ता जिंदाबाद” और “सुधा गुप्ता जिंदाबाद” के नारे सुनाई दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने सुधा गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया।
पदयात्रा में मौलाना अंसार खान, मोहम्मद बिलाल, शाकिर खान, सोहेल खान, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद सनी, मोहम्मद सिद्दीक़, सईदा बाजी, मोहम्मद आदिल उर्फ मोती भाई, मोहम्मद तारीख, मोहम्मद नवाब, इज़हारुल हक, मोहम्मद आलम, बबलू नौशाद, मोहम्मद नसीम उर्फ कल्लू, मुबारक हुसैन, मोहम्मद शमशाद, इरशादुल्लाह, मोहम्मद अहसान, लड्डन खान, ताजू, बंटी, डब्बू, शाहनवाज, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद सरफराज, फहीम, मोहम्मद नदीम, सेठ भाई, तनवीर आलम, मोहम्मद ताज, मोहम्मद जावेद, शेरु, मोहम्मद अराफात सहित अन्य समर्थक उपस्थित थे।

