श्री रूद्राष्टकम् सस्वर पाठ प्रतियोगिता” आज
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।महाशिवरात्रि-2026 के अवसर पर रविवार, दिनांक 15 फरवरी को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, केबुल टाऊन, गोलमुरी के प्रांगण में “श्री रूद्राष्टकम् सस्वर पाठ प्रतियोगिता”आयोजित है। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कक्षा-11 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे।कार्यक्रम शाम 3.30 बजे आरंभ होगा. यह जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय ने दी। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि का पूजा प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को दिन भर खीर का भोग वितरण होगा.

