महाशिवरात्रि पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूर्य मंदिर शिवालय में की पूजा-अर्चना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर के शिवालय में देवाधिदेव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ से राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आस्था, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है।

