Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिवंगत पत्रकार अजय कुमार पांडेय के पहली पुण्यतिथि पर घाटशिला प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दिवंगत पत्रकार अजय कुमार पांडेय के पहली पुण्यतिथि पर घाटशिला प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिवंगत पत्रकार अजय कुमार पांडेय के पहली पुण्यतिथि पर घाटशिला प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि

    विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने प्रेस क्लब के भवन निर्माण में सहयोग का दिया भरोसा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला। पत्रकार स्व अजय कुमार पांडेय की पहली पुण्यतिथि पर रविवार को घाटशिला प्रेस क्लब की ओर से कॉलेज रोड स्थित विभूति स्मृति संसद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के साथ ही अनुमंडल क्षेत्र के 50 से ज्यादा पत्रकार शामिल हुए तथा अजय कुमार पांडेय के तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया तथा अजय पांडेय के जीवन पर प्रकाश डाला गया। घाटशिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष मो परवेज की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अजय पांडेय के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा पत्रकारों की समस्याओं व अन्य मुद्दों पर चर्चा किया गया। अध्यक्ष मो परवेज ने विधायक के समक्ष प्रेस क्लब के भवन की जरूरत पर जोर दिया तथा विधायक के माध्यम से पत्रकारों के हित में व्यापक क़ानून बनाने की मांग राज्य सरकार से किया। उन्होंने निर्भीक और ईमानदार पत्रकारिता पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी पत्रकार साथी के साथ कभी कोई घटना घटित होगी तो संगठन मिलकर सहयोग करेगा।

    विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने भरोसा दिलाया कि घाटशिला प्रेस क्लब का अपना भवन हो इसके लिए हरसम्भव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों से उपयुक्त सरकारी जमीन को चिन्हित कर सूचित करने का आग्रह किया जहां भव्य और खूबसूरत भवन का निर्माण कराया जा सकें। विधायक ने कहा कि पत्रकार एक दूसरे के परिवार के समान होते है। जरूरी है कि पत्रकार आपस में एकजुट होकर एक-दूसरे को सहयोग करें। साथ ही संगठन की मजबूती व सदस्यों के सहयोग लिए अपने स्तर से भी फंड बनाने का प्रयास जरूर करें। विधायक ने घाटशिला प्रेस क्लब को हर स्तर पर मदद का भरोसा दिया। इस दौरान वरीय पत्रकार सुरेश सिंह चौहान, राजेश सिंह, जयकिशोर, संजय अग्रवाल, धनंजय सिंह, राजेंद्र यादव, मुरारी प्रसाद ने भी श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, महासचिव रुपेश दूबे, कोषाध्यक्ष पंकज सिंह, दीपक नाग, ईश्वर छेत्री, राजा कर्मकार, ललन सिंह, ज़ुबैर सिद्दीकी, गणेश बारीक, गणेश प्रसाद, सनत कुमार पाणी, भूदेव मार्डी, राणा रणधीर, सिद्धार्थ प्रसाद, हर्ष राय, जवाहर परिडा, ईला पाल, प्रभाकर कुमार, अरविंद प्रसाद, मणिशंकर, राहुल सिंह, हिमांगशु करण, महेंद्र साव, निरंजन रथ, देवाशीष नायक, पार्थो परिडा, सुनील साव, प्रकाश मित्र, उमेश कांत गिरी समेत कई अन्य पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव रुपेश दूबे तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने किया।

    घाटशिला प्रेस क्लब कि नई कार्यकारिणी का जल्द होगा गठन

    घाटशिला प्रेस क्लब के निर्वाचन के उपरांत पहली बैठक रविवार को अध्यक्ष मो परवेज की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया की प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा। नई कार्यकारिणी में संरक्षक और सलाहकार के अलावे तीन उपाध्यक्ष, दो सहायक सचिव व एक सह कोषाध्यक्ष का भी पद होगा। साथ ही प्रत्येक प्रखंड क्षेत्र से एक-एक कार्यकारिणी सदस्य होंगे। यह भी कहा गया कि प्रेस क्लब का कार्यकाल दो वर्ष के लिए होगा तथा क्लब का नियमित रुप से चुनाव कराया जाएगा।

    दिवंगत पत्रकार अजय कुमार पांडेय के पहली पुण्यतिथि पर घाटशिला प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथिपर श्रद्धा- सुमन अर्पित
    Next Article चांडिल अनुमंडल में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, धूमधाम से हुआ शिव विवाह व भंडारा आयोजन

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.