Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिविमंच की ओर से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन कर कवि कोकिल विद्यापति को दी गई श्रद्धांजलि
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मिविमंच की ओर से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन कर कवि कोकिल विद्यापति को दी गई श्रद्धांजलि

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मिविमंच की ओर से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन कर कवि कोकिल विद्यापति को दी गई श्रद्धांजलि

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।मिथिला विकास मंच की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर छोटा गम्हरिया स्थित दूर्गापूजा मैदान में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजनोत्सव सह विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में मिथिला समाज के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर सर्वप्रथम उपस्थित महिला श्रद्धालूओं की ओर से देवघर से लाए गए मिट्टी व गंगाजल से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। तत्पश्चात् उन शिवलिंगों की मिथिला रीति-रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मौजूद पंडित आचार्य पं0 बद्री नारायण झा, आमोद पाठक, दिलीप ठाकुर, नवल चौधरी, बुलन पाठक, गोविंद झा, ब्रह्मानंद झा आदि की ओर से मिथिला रीति रिवाज से देवाधिदेव महादेव की विधि विधान से पूजा अर्चना कराई गई। पूजन के पश्चात मंच के सदस्यों और उपस्थित मिथिलवासियों द्वारा कवि कोकिल विद्यापति की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष फूलकांत झा ने कहा कि देश के गौरवशाली इतिहास में विद्यापति सदैव अमर रहेंगे। उनकी जीवन गाथा संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर पंडित प्रिया नाथ,रिंकू ठाकुर, प्रवीण चौधरी, विवेक झा, रामचंद्र झा, आरके मिश्रा, पीताम्बर ठाकुर, संजय चौधरी समेत मिथिला समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    मिविमंच की ओर से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन कर कवि कोकिल विद्यापति को दी गई श्रद्धांजलि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मेड़िया शिव मंदिर से निकली भव्य शिव बारात
    Next Article महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, हर-हर महादेव के नारे से गूंजे शिवालय

    Related Posts

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.