Author: dhiraj Kumar

केंदू गांछ चौक में कचरे के ढेर में धधकी आग, रविन्द्र बास्के ने प्रशासन पर साधा निशाना, एनजीटी जाने की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के केंदू गांछ चौक स्थित सिटी सेंटर के लिए चिन्हित खाली भूखंड पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग को लेकर महापौर प्रत्याशी रविन्द्र बास्के ने गहरा आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों से आग सुलग रही है, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री बास्के ने बताया कि कचरे से निकल रही जहरीली मीथेन गैस और धुएं के…

Read More

रामचंद्रपुर मुख्य मार्ग पर रहस्यमयी मौत, टायर ब्लास्ट के बाद स्कॉर्पियो चालक मृत मिला राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के रामचंद्रपुर पेट्रोल पंप के समीप मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन (संख्या JH05DM8864) का एक टायर अचानक ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि टायर फटने के बाद वाहन सड़क किनारे रुक गया, लेकिन चालक काफी देर तक गाड़ी से बाहर नहीं निकला। इससे आसपास के स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और वे मौके पर पहुंचे। जब लोगों ने वाहन के अंदर झांककर देखा तो चालक अचेत अवस्था में पाया…

Read More

महाशिवरात्रि पर जोड़ा ,बड़बिल बोलानी,सहित आसपास मे उमड़ा आस्था का जनसैलाब राष्ट्र संवाद संवाददाता बड़बिल(ओडिशा)बड़बिल तहसील क्षेत्र के जोड़ा,बड़बिल बोलानी आदि सहित आसपास क्षेत्रो मे महाशिवरात्रि मे श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों मे उमड़ा आस्था का जनसैलाब हर हर महादेव ,जय शिव के जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र ,बीते रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्रो के विभिन्न शिवालयों सहित अन्य मंदिरों मे श्रद्दालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने विधिपूर्वक भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपने सार्मथ्य अनुसार फल,मिष्ठान, आदि अर्पित किया,क्षेत्रो के अनेको मंदिरों मे भक्तों के लिए भंडारे…

Read More

जमशेदपुर में भूमाफियाओं पर प्रशासन सख्त, 15 दिन का अल्टीमेटम जारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पोटका प्रखंड अंतर्गत तेतला पंचायत में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद अंचलाधिकारी निकिता बाला ने मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में रंजीत कुमार, संजय मारडी, जमशेदपुर रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड और मनोज कुमार सिंह द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले को गंभीर मानते हुए अंचलाधिकारी ने संबंधित अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जेपीएलई (झारखंड पब्लिक लैंड एनक्रोचमेंट) एक्ट के तहत केस दर्ज किया…

Read More

विजय नगर कालोनी के शिव मंदिर में भव्य रूप से महाशिवरात्री पूजनोत्सव का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।स्टेशन रोड गम्हरिया स्थित विजय नगर कालोनी के शिव मंदिर में भव्य रूप से महाशिवरात्री पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इस पूजनोत्सव में काफी संख्या में आसपास के क्षेत्रों के भक्त श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर पूजा-अर्चना के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर अतिथि के रूप में भाजपा नेता शैलेश कुमार गुप्ता और हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल उपस्थित थे। इस दौरान रांची से आए बाबूलाल दास, स्थानीय कलाकार रीवा व अन्य कलाकारों द्वारा एक…

Read More

सोनारी में व्यवसायी से रंगदारी मांगने व मारपीट का आरोप, थाना में लिखित शिकायत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सोनारी थाना क्षेत्र के झबरी बस्ती स्थित एक गोदाम में व्यवसायी से रंगदारी मांगने, मारपीट करने और नगदी छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बालाजी मार्बल के संचालक विश्वनाथ दीवान ने सोनारी थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 3 फरवरी 2026 की रात ट्रक संख्या RJ0GD9227 से आए टाइल्स को 4 फरवरी की सुबह गोदाम में उतारा जा रहा था। इसी दौरान महावीर सिंह, शशि प्रसाद उर्फ डॉक्टर, मिंटू, भानु ठाकुर एवं…

Read More

जुगसलाई वार्ड 12 से सुरेश शर्मा लिप्पू की खुली अपील, ‘सेवा रिकॉर्ड’ के आधार पर मांगे वोट राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।जुगसलाई नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी सुरेश शर्मा उर्फ लिप्पू शर्मा ने मतदाताओं के नाम खुली अपील जारी की है। 23 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले उन्होंने अपने वर्षों के सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों को आधार बनाते हुए समर्थन मांगा है। शर्मा ने दावा किया कि मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने सर्वाधिक रक्त संग्रह का रिकॉर्ड बनाया, वहीं 1111 मटका जल सेवा महोत्सव जैसी पहल से सामाजिक समरसता को बढ़ावा…

Read More

काशीडीह रामलीला मैदान के पास आवारा सांडों पर कार्रवाई, दो पकड़े गए राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जमशेदपुर के नगर क्षेत्र में आवारा सांडों की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज काशीडीह रामलीला मैदान के समीप प्रशासन ने कार्रवाई की। स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर त्वरित कदम उठाते हुए प्रवर्तन दल ने दो आवारा सांडों को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई क्षेत्रवासियों ने बताया कि सांडों के खुले में घूमने से यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। सूचना मिलते ही नगर निकाय की…

Read More

सामान्य प्रेक्षक मानगो नगर निगम जितेन्द्र कुमार देव ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण। राष्ट्र संवाद संवाददाता जितेन्द्र कुमार देव सामान्य प्रेक्षक द्वारा मानगो नगर निगम ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होने माणिक होम, हनिफिया उच्च विद्यालय, जवाहर नगर रोड़ नंबर 13, पब्लिक वेलफेयर उर्दू मध्य विद्यालय आजाद नगर रोड़ नंबर 8, कबीरिया उर्दू मध्य विद्यालय में बनाए गए बूथों में आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में संबंधित पदाधिकारी के साथ मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प एवं सुरक्षा संबंधी प्रबंधों का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारियों को सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं…

Read More

लोयोला स्कूल टेल्को में सूर्य नमस्कार अभ्यास कार्यक्रम राष्ट्र संवाद संवाददाता 16 फरवरी लोयोला स्कूल, टेल्को मे योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन ऑफ झारखंड की मान्यता प्राप्त संस्था ईस्ट सिंहभुम योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन के तत्वावधान में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र एवं छात्राओं में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन तथा भारतीय योग परंपरा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पूर्ण अनुशासन एवं उत्साह के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड सलाहकार एवं ईस्ट सिंहभुम योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन के अधक्ष श्रीमती सूधा झा एवं योगासन…

Read More