Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोयोला स्कूल टेल्को में सूर्य नमस्कार अभ्यास कार्यक्रम
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    लोयोला स्कूल टेल्को में सूर्य नमस्कार अभ्यास कार्यक्रम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोयोला स्कूल टेल्को में सूर्य नमस्कार अभ्यास कार्यक्रम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    16 फरवरी लोयोला स्कूल, टेल्को मे योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन ऑफ झारखंड की मान्यता प्राप्त संस्था ईस्ट सिंहभुम योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन के तत्वावधान में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र एवं छात्राओं में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन तथा भारतीय योग परंपरा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पूर्ण अनुशासन एवं उत्साह के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।

    सूर्य नमस्कार कार्यक्रम योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड सलाहकार एवं ईस्ट सिंहभुम योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन के अधक्ष श्रीमती सूधा झा एवं योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के संयुक्त सचिव एवं ईस्ट सिंहभुम योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन के सचिव श्री मलय कुमार डे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार स्वस्थ जीवनशैली के लिए अत्यंत उपयोगी है तथा यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को सुदृढ़ करता है ।श्री मलय कुमार डे ने सूर्य नमस्कार की विभिन्न क्रियाओं का विधिवत अभ्यास कराया तथा इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने छात्र छात्राओं को नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में स्कूल की 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । इस कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन की ओर से उपाध्यक्ष श्री रविशंकर नेवार, उपाध्यक्ष श्री अर्जुन शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती ललिता शर्मा, टेक्निकल डायरेक्टर प्रज्ञा पारोमिता चक्रवर्ती एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
    कार्यक्रम का समापन लोयोला स्कूल के योग प्रशिक्षक श्रीमती नीतू सिंह जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

    लोयोला स्कूल टेल्को में सूर्य नमस्कार अभ्यास कार्यक्रम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने बोड़ाम के लायलम में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    Next Article सामान्य प्रेक्षक मानगो नगर निगम जितेन्द्र कुमार देव ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.