Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने बोड़ाम के लायलम में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त ने बोड़ाम के लायलम में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने बोड़ाम के लायलम में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत लायलम पंचायत के नुतनडीह एवं मुदीडीह गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा स्थानीय मुद्दों की विस्तृत जानकारी ली।

    भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों का निरीक्षण कर सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    ग्रामीणों ने जर्जर बिजली तारों को बदलने, बढ़ती आबादी को देखते हुए उच्च क्षमता ट्रांसफॉर्मर की स्थापना, शौचालय योजना के चार लाभुकों को लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान, झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लाभुकों के ई-केवाईसी एवं सत्यापन, पीडीएस दुकानदार द्वारा कम खाद्यान्न वितरण की शिकायत की जांच कर लाइसेंस रद्द करने की मांग तथा आधार सीडिंग के लिए विशेष शिविर लगाने की मांग उठाई।

    इन सभी मामलों पर उपायुक्त ने संबंधित विभागों को त्वरित जांच कर निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही डिमना लेक के विस्थापित परिवारों ने मत्स्य पालन के लिए सहयोग की मांग की, जिस पर उपायुक्त ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को निर्देशित किया कि इच्छुक परिवारों को विभागीय योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाए।

    उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। सभी विभागों को समयबद्ध कार्रवाई कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

    उपायुक्त ने बोड़ाम के लायलम में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबालीगुमा के चंद्रेश्वर महादेव दुर्गा मंदिर में 21 फरवरी से प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत कथा
    Next Article लोयोला स्कूल टेल्को में सूर्य नमस्कार अभ्यास कार्यक्रम

    Related Posts

    वार्ड 17 की समस्याओं को लेकर मंत्री दरबार पहुंचीं पार्षद नीतू शर्मा, सड़क-नाली से लेकर जल संकट तक उठाई आवाज

    May 20, 2026

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वार्ड 17 की समस्याओं को लेकर मंत्री दरबार पहुंचीं पार्षद नीतू शर्मा, सड़क-नाली से लेकर जल संकट तक उठाई आवाज

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.